ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़, पुलिसकर्मी को दांत से काटकर भाग रहा था, यूपी से लाया था हथियार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें आरोपी विक्की की टांग में गोली लगी है.

Encounter between CIA-2 and a criminal in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : July 6, 2026 at 10:59 PM IST

|

Updated : July 6, 2026 at 11:12 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

​कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे शातिर बदमाश को CIA-2 की टीम ने पैर में गोली मारकर दबोच लिया. घायल बदमाश की पहचान विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी के रूप में हुई है, जिस पर आर्म्स एक्ट सहित करीब 30 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाथरूम का बहाना बना पुलिसकर्मी को काटा : ​मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विक्की सोढ़ी कुरुक्षेत्र पुलिस की CIA-2 टीम की रिमांड पर था. पुलिस टीम जब उसे लेकर हाईवे से गुजर रही थी, तो उसने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई. पुलिसकर्मी जैसे ही उसे नीचे उतारकर ले गए, आरोपी ने एक पुलिसकर्मी की बाजू पर दांत से जोर से काट लिया और हाथ छुड़ाकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने लगा. ​पुलिस टीम ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए उसे रुकने की चेतावनी दी और हवाई फायर किया. इसके बावजूद जब बदमाश नहीं रुका, तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांग पर गोली मार दी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया.

कुरुक्षेत्र में CIA-2 और बदमाश के बीच मुठभेड़ (ETV Bharat)

​गांधीनगर गोलीकांड से जुड़े हैं तार : ​कुरुक्षेत्र CIA-2 के इंचार्ज इंस्पेक्टर मनदीप ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में प्रिंस और अमन नाम के दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल बारना समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था. ​पुलिस रिमांड के दौरान राहुल बारना ने कुबूल किया था कि वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार उन्होंने विक्की सोढ़ी से खरीदे थे. इस इनपुट के आधार पर CIA-2 की टीम ने जाल बिछाकर विक्की को पंजाब से गिरफ्तार किया और कोर्ट से उसका 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया.

मुजफ्फरनगर से लाया था हथियारों का जखीरा : ​रिमांड के दौरान पूछताछ में विक्की ने कबूला था कि उसने अपने घर पर भारी मात्रा में अवैध असलहा छिपा कर रखा हुआ है, जिसमें 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस शामिल हैं. पुलिस टीम आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से हथियारों की रिकवरी करने के बाद वापस लौट रही थी, तभी उसने भागने का प्रयास किया. ​शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि मुठभेड़ में घायल हुआ यह बदमाश उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से हथियार लेकर आया था.

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत : ​घटना की सूचना मिलते ही फॉरेंसिक की टीम ने भी मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर तथ्य जुटाए हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है. इस मामले में पुलिस आगे की कड़ियों को जोड़ने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है कि विक्की सोढ़ी मुजफ्फरनगर में और किन लोगों के संपर्क में था.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : करनाल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कुटेल कांड के आरोपी के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया अरेस्ट

ये भी पढ़ें : जींद में मुठभेड़, पुलिस ने भैंस चोर गिरोह के 3 सदस्यों को किया गिरफ्तार, सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के हैं निवासी

ये भी पढ़ें : कुरुक्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो बदमाश अरेस्ट

Last Updated : July 6, 2026 at 11:12 PM IST