कुरुक्षेत्र में बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद दो बदमाश अरेस्ट
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में सीआईए-1 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है.

Published : June 16, 2026 at 11:02 PM IST
|Updated : June 16, 2026 at 11:09 PM IST
कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मंगलवार शाम के समय दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी है और मौके से वेपन को कब्जे में लिया गया है.
बदमाशों से मुठभेड़ : आपको बता दें कि इन दोनों बदमाशों के द्वारा दो दिन पहले कुरुक्षेत्र के गांधीनगर में रोटरी चौक के पास दो युवकों को गोली मारी गई थी जिनका नाम अमन और प्रिंस था. उनका अभी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है. कुरुक्षेत्र Cia 1 इंचार्ज प्रतीक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंस और अमन पर गोली चलाने वाले दो आरोपी शाहाबाद में जाट भवन के पास मौजूद है. गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम उनको पकड़ने के लिए जाती है. बदमाश बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे और पुलिस को देखते ही उन्होंने फायरिंग कर दी. इस दौरान एक गोली पुलिस के जवान रोहित के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगती है. उसके बाद पुलिस जवाबी कार्रवाई करती है. इसके बाद दोनों बदमाशों की टांग में गोली लग जाती है और उनको गिरफ्तार किया जाता है. मौके से बुलेट मोटरसाइकिल और दो वेपन को कब्जे में लिया जाता है. मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाया गया है जो मौके से तथ्य जुटा रही है.
6 से 7 राउंड फायरिंग : उन्होंने बताया कि करीब 6 से 7 राउंड फायर मौके पर हुए हैं . दोनों की पहचान टोनी निवासी गांधीनगर कुरुक्षेत्र और कपिल निवासी कुरुक्षेत्र के रूप में हुई है. पहले जब इन्होंने वारदात को अंजाम दिया था तब आपसी रंजिश के चलते इन्होंने गोली चलाई थी. फिलहाल पांच लोगों में से दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है जिसको इलाज के लिए शाहबाद के सरकारी अस्पताल में लाया गया है. वहां से डॉक्टर के द्वारा इनको रेफर किया जाएगा और बाकी जो लोग फरार चल रहे हैं उनको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, लोकसभा चुनाव से जुड़ी हर ख़बर, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : नूंह में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग और पथराव, जांच में जुटी पुलिस
ये भी पढ़ें : हिसार में दो गुटों में बवाल, पुलिस के सामने आधे घंटे तक हुआ पथराव, दो महिलाएं घायल
ये भी पढ़ें : नूंह में मेघालय पुलिस पर पथराव, जवाबी कार्रवाई में की फायरिंग, एटीएम लूट के आरोपी को छुड़ाने की थी कोशिश

