ETV Bharat / state

बिहार में एनकाउंटर, थावे मंदिर चोरी कांड के दूसरे आरोपी को लगी गोली, सोने के मुकुट का हिस्सा बरामद

गोपालगंज के थावे मंदिर चोरी मामले में दूसरे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हुई. जिसमें उसे गोली लगी है. मुकुट का हिस्सा बरामद हुआ. पढ़ें-

Gopalganj Police Encounter
थावे मंदिर चोरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 27, 2025 at 9:43 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र अंतर्गत रीखई टोला गांव के पास पुलिस और थावे मंदिर चोरी मामले के दूसरे अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हुई. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

जख्मी आरोपी की पहचान: जख्मी आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के गोविंदगंज वार्ड नंबर 12 निवासी अनवर अंसारी के 21 वर्षीय बेटे इजमामुल आलम के रूप में हुई है. वह भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव में रहता था.

Thawe Temple theft case
आरोपी के पैर में लगी गोली (ETV Bharat)

आरोपी ने चलाई पुलिस पर गोली: गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की. इस गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. घटनास्थल पर एसपी खुद पहुंचे और पुलिस टीम से पूरी जानकारी ली. उन्होंने जख्मी आरोपी से पूछताछ भी की.

थावे मंदिर में हुई थी चोरी: 17 दिसंबर को थावे भवानी मंदिर से करीब 1.08 करोड़ रुपये कीमत के बहुमूल्य मुकुट की चोरी हुई थी. मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी से चोरी हुए मुकुट का कुछ हिस्सा बरामद किया. यह हिस्सा आरोपी द्वारा मंदिर से लगभग 1500 मीटर दूर छिपाए गए स्थान से दुबारा लेने आया था.

Thawe Temple theft case
मंदिर चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार (ETV Bharat)

एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार: इस चोरी मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही पुलिस की गिरफ्तारी में है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि चोरी की योजना पहले से बनाई गई थी. उसने मंदिर के लॉकर से मुकुट चुराकर उसे दूर छिपाया था.

शेष सामान बरामदगी की उम्मीद: एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है. जल्द ही चोरी का बाकी सामान और मुकुट का शेष हिस्सा बरामद कर लिया जाएगा. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की छानबीन कर रही है.

"पहले आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की. इस गोलीबारी में आरोपी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है. मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है."-अवधेश दीक्षित, एसपी

क्षेत्र में बढ़ाई गई सुरक्षा: मंदिर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस लगातार गांवों में गश्त कर रही है ताकि अपराधियों को दोबारा मौका न मिले. एसपी ने लोगों से अपील की है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

Thawe Temple theft case
आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ (ETV Bharat)

ग्रामीणों ने की पुलिस की सराहना: मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि मंदिर और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सतर्कता जरूरी है. लोग उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों आरोपी जल्द न्याय के कटघरे में होंगे और चोरी का पूरा सामान बरामद हो जाएगा.

"मंदिर और ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सतर्कता आवश्यक है. उम्मीद कर रहे हैं कि दोनों आरोपी जल्द ही न्याय के कटघरे में होंगे और चोरी का सारा सामान मिल जाएगा."-ग्रामीण

ये भी पढ़ें-

थावे मंदिर में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गूगल पर मंदिर का डिजाइन देखकर की थी प्लानिंग

26 CCTV.. टीओपी, 4 गार्ड और एक ऑफिसर.. फिर भी बिहार के इस मंदिर से करोड़ों के गहने उड़ा ले गए चोर