ETV Bharat / state

छत्तीसगढ़ में बड़ी भर्ती पर बोले सीएम साय , पांच हजार टीचर्स को मिलेगी नौकरी, शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

छत्तीसगढ़ में बड़ी भर्ती पर सीएम विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.

CM Vishnudeo Sai
सीएम विष्णुदेव साय (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 27, 2026 at 8:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने साल 2026 में बड़ी भर्ती निकाली है. स्कूल शिक्षा विभाग में कुल 5 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है. अब इस भर्ती पर सीएम विष्णुदेव साय ने बयान दिया है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को बेहतर मौका उपबल्ध कराने के उद्देश्य से कार्य कर रही है. इस कड़ी में छत्तीसगढ़ में कुल 5 हजार शिक्षकों की भर्ती निकाली गई.

5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया इसी दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है, जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करेगा.

व्यापम के तहत होगी शिक्षक भर्ती परीक्षा

सीएम साय ने शिक्षकों की भर्ती परीक्षा को लेकर आगे कहा कि यह सभी भर्तियां व्यापम के तहत की जाएगी. सीएम साय ने कहा कि व्यापम द्वारा वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहायक शिक्षक की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 और व्याख्याता की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को संभावित है.

सीएम साय ने कैंडिडेट्स को दी शुभकामनाएं

शिक्षक भर्ती को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है.

युवा प्रदेश के भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे और शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी को मजबूत बनाने में सहयोग देंगे- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे सभी युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने तैयार कर रहे सभी युवक युवतियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है.

रायपुर समेत 3 जिलों में पाइपलाइन से मिलेगी गैस, सिलेंडर भराने की झंझट खत्म, सिटी गैस परियोजना की शुरुआत

बस्तर में हल्लाबोल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की नियमितीकरण की मांग