अस्थिबाधित दिव्यांगों के लिए 5 जून को रोजगार मेला, 6 कंपनियां देंगी नौकरी
रायपुर के शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार में रोजगार मेला का आयोजन हो रहा है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : May 28, 2026 at 9:24 AM IST
रायपुर: रोजगार कार्यालय रायपुर की तरफ से अस्थिबाधित दिव्यांगजनों के लिए 5 जून 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार रायपुर में होगा.
6 कंपनियां लाएगी नौकरी
रोजगार कार्यालय के उपसंचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया "यंग इंडिया के तत्वावधान में होने वाले इस रोजगार मेले में 6 कंपनियां शामिल होंगी. जिसमे क्रेडालिस केपिटल प्रा. लिमिटेड, आई. ट्रेड टेलिमेटिक्स निगरानी जी.पी.एस., रामा उद्योग प्रा. लिमिटेड, बारबर्रिक ट्रान्सफार्मर्स, अविनाश डेव्लपर्स प्रा. लिमिटेड एवं स्काई ऑटोमोबाईल मारुति नेक्सा, रायपुर द्वारा योग्यता के अनुसार अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को रोजगार दिया जाएगा."
30 हजार तक सैलरी, कार्यक्षेत्र रायपुर में ही
उपसंचालक ने बताया कि चयनित युवाओं को योग्यता और पद के अनुसार 11 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा. सभी का कार्यक्षेत्र जिला रायपुर रहेगा.
नौकरी की उम्र सीमा, बिना व्हील चेयर के चल फिर सके
छत्तीसगढ़ के ऐसे अस्थिबाधित दिव्यांगजन जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और जो बिना व्हीलचेयर के चलने फिरने में सक्षम हैं, वे इस मेले में शामिल हो सकते हैं.
आवेदकों की शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों को 10 वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, बी.ई., आई.टी.आई., डीसीए, पीजीडीसीए आदि की अंकसूची, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा.
आवेदकों को आने जाने का कोई खर्च नहीं दिया जाएगा. खाने पीने और ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी. अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-4044081 पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं.

