ETV Bharat / state

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, करंट लगने से कर्मचारी की मौत, परिजनों का हंगामा

नैनीताल में भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई. परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया.

Worker dies due to electric shock
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा (PHOTO-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 6, 2026 at 7:20 PM IST

|

Updated : June 6, 2026 at 8:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नैनीताल: भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दर्दनाक हादसा हो गया. जहा करंट लगने से कर्मचारी की मौत हो गई. यूनिवर्सिटी की छत की सफाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान ओखलकांडा निवासी तेज सिंह बोरा के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार, तेज सिंह बोरा को सुबह यूनिवर्सिटी की गीली छत पर सफाई कार्य के लिए भेजा गया था. आरोप है कि कर्मचारी को पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना ही छत पर काम करने के लिए लगाया गया. इसी दौरान गीली छत पर काम करते समय उनका संपर्क पास से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से हो गया, जिससे उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से झुलसे कर्मचारी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा (VIDEO-ETV Bharat)

घटना के बाद कर्मचारी के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उनका आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

भीमताल सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि, भीमताल अस्पताल द्वारा मेमो भेजा गया था, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. साथ ही इस सबूत के माध्यम से सबूत भी एकत्रित किए हैं. फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं. हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. इन सभी पहलुओं को लेकर पुलिस अब जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : June 6, 2026 at 8:34 PM IST