ETV Bharat / state

राजस्थान में सर्दी: शेखावाटी में पांच से नीचे पहुंचा पारा, फतेहपुर @ 1 डिग्री

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड के बाद तापमान में बड़ी गिरावट आई है.

Severe cLight fog has started to appear in several places across the state this morningold in Sikar district
प्रदेश में कई जगह सुबह हल्का कोहरा छाने लगा है (ETV Bharat Jaipur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 5, 2025 at 3:53 PM IST

5 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर/सीकर: शीतलहर से प्रदेश में हाड़कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू हो गया. खासतौर पर शेखावाटी के ज्यादातर स्थानों पर तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है. गुरुवार रात सीकर का फतेहपुर प्रदेश में सबसे अधिक सर्द रहा. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सीकर में 3 डिग्री, चूरू में 4.5 डिग्री, पिलानी में 4.8 डिग्री और झुंझुनू में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा.

प्रदेश के अन्य ठंडे स्थानों की बात की जाए तो नागौर में न्यूनतम तापमान 3.01, लूणकरणसर में 3.5, दौसा में 4.6, अलवर में 5.4, करौली में 6.01, श्री गंगानगर में 7.2, वनस्थली में 7. 5, सिरोही में 7.6, अजमेर और जयपुर में 9.02, अंता में 9.3, भीलवाड़ा और उदयपुर में 10 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ.

पढ़ें: उदयपुर में बदला मौसम का मिजाज, दिन में बढ़ी ठिठुरन...रात का चढ़ा पारा

5 और 6 दिसंबर को चलेगी शीतलहर: राजस्थान में बढ़ रही सर्दी के बीच मौसम विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी भागों में शीतलहर की संभावना जताई है. जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 24°C के आसपास रहने का अनुमान है. शीतलहर की चपेट में राजस्थान आने के बाद कोहरे से सड़कें धुंधली और विजिबिलिटी में गिरावट आई है. जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 7 दिन मौसम साफ रहेगा और शुष्क, ठंडी, बर्फीली हवाओं का असर होगा. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 1-2°C की गिरावट हो सकती है.

शुष्क रहेगा मौसम: विभाग के अनुसार 5 से 11 दिसंबर के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस बीच राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम रह सकता है. अन्य क्षेत्रों में तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. दिसंबर के दूसरे सप्ताह में राज्य के उत्तरी हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रह सकता है. बाकी अधिकांश क्षेत्रों में तापमान सामान्य रहेगा. राज्य के उत्तरी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम दर्ज हो सकता है.

पढ़ें: IMD का बड़ा अपडेट, अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम, शेखावाटी सबसे सर्द

8 तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ: प्रदेश में 8 दिसंबर तक एक कमजोर और छोटा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इस कारण बादलों की आवाजाही संभव है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तर पंजाब और आसपास 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई तक पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवातीय परिसंचरण बना रहा है .उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास बने प्रेरित चक्रवातीय प्रणाली का असर भी बना है. इस बीच यह पश्चिमी विक्षोभ भी 5.8 किमी ऊंचाई पर सक्रिय है, जो सर्दी के असर को बढ़ाएगा.

शहर और पारा

  • फतेहपुर - 1.09
  • सीकर - 3
  • नागौर - 3.1
  • लूणकरणसर - 3.2
  • चूरू - 4.5
  • दौसा - 4.6
  • पिलानी - 4.8
  • अलवर - 5.4
  • करौली - 6.1
  • झुंझुनूं - 6.4
  • श्रीगंगानगर - 7.2
  • सिरोही - 7.6
  • वनस्थली - 7.5
  • अजमेर और जयपुर - 9.2
  • अंता (बारां) - 9.3
  • भीलवाड़ा और डबोक - 10
  • चित्तौड़गढ़ - 10.2
  • जालौर - 10.8
  • बीकानेर - 10.9

बारिश ने बढ़ाई ठंडक: उधर, सीकर जिले में तीन दिन पहले हुई बारिश ने इलाके में ठंड बढ़ा दी. फतेहपुर, सीकर और आसपास सुबह कड़ाके की सर्दी लोगों की दिनचर्या प्रभावित करने लगी है. गांवों में अलाव के पास भीड़ बढ़ गई. बर्फीली हवा राहत नहीं लेने दे रही. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है. मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण रात के पारे में गिरावट आई. दिन के समय धूप निकलती है, लेकिन हल्के बादलों की वजह से असर कम होता है. विभाग ने सीकर जिले सहित पूरे शेखावाटी क्षेत्र में अगले दो दिनों शीतलहर का अलर्ट जारी किया. गुरुवार देर रात तेज उत्तरी हवा ने कंपकंपी बढ़ा दी. कई इलाकों में सुबह घना कोहरा दिखा. इससे दृश्यता प्रभावित हुई. इधर, कृषि विशेषज्ञों ने कहा कि यह बारिश सरसों और गेहूं की फसल के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी. इससे मिट्टी में नमी बढ़ेगी. फसलों की पैदावार सुधरेगी.

पढ़ें:वेदर अपडेट : राजस्थान में शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, 7 शहरों में पारा 5 डिग्री तक पहुंचा

आधा डिग्री गिरा पारा: बीते एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच है, लेकिन न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट आ रही है. गुरुवार को फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री था, जो शुक्रवार को घटकर 1.0 डिग्री रह गया. जयपुर मौसम केंद्र का अनुमान है कि शेखावाटी में यह ठंड का दौर जारी रहेगा। अगले 3-4 दिनों तक न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क बना रहेगा. लोगों को स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ठंड से बचाव करने की सलाह दी गई है.