ETV Bharat / state

बड़ा हादसा टला; वायु सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, प्रशिक्षण मिशन के दौरान आई खराबी

बरेली गोरा लोकनाथपुर गांव के पास हेलीकॉप्टर उतरते ही देखने उमड़ी भीड़, पुलिस को हटाने में करनी पड़ी मशक्कत

Etv Bharat
गोरा लोकनाथपुर गांव में उतरा हेलीकॉप्टर. (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : November 17, 2025 at 6:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर अचानक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग कर दी. गोरा लोकनाथपुर गांव के पास खेत में अचानक इमरजेंसी लैंडिंग के देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वायु सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कोई नुकसान नहीं हुआ है.

जानकारी के अनुसार, वायु सेना का ALH हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण मिशन के दौरान उड़ान में तकनीकी खराबी गई. जिसके बाद पायलट ने हेलिकॉप्टर को में गोरा लोकनाथपुर गांव के पास खेत में सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की. अभी तक इमरजेंसी लैंडिंग के सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.

वहीं, हेलीकॉप्टर के जमीन पर उतरते ही, उसके इंजन की आवाज़ सुनकर और अचानक एक बड़ा विमान देखकर आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. देखते ही देखते भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत एक्शन में आई और मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को हेलीकॉप्टर से दूर हटाकर उसे सुरक्षा घेरे में लिया ताकि विमान और उसमें सवार कर्मियों को किसी तरह की असुविधा न हो. पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत की. क्योंकि हर कोई इस असामान्य नजारे को अपनी आंखों से देखना चाहता था. स्थानीय प्रशासन और पुलिस अब वायु सेना के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है.

भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक X पोस्ट पर लिखा है कि IAF #ALH ने नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण बरेली के पास सुरक्षित एहतियाती लैंडिंग की. वायुसैनिक दल की त्वरित और तेज आपातकालीन कार्रवाई से हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से उतर गया. ज़मीन पर किसी क्षति या चोट की सूचना नहीं है. रिकवरी टीम को मौके पर भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- बृजभूषण शरण सिंह के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग; बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे