ETV Bharat / state

गिरिडीह में हाथी की संदिग्ध मौत, मौके पर पहुंचे DFO, जांच में जुटा वन विभाग

गिरिडीह में एक हाथी की संदिग्ध मौत के बाद वन विभाग जांच में जुटा है.

Concept Image
कॉन्सेप्ट इमेज (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 21, 2026 at 1:33 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: जिले के सरिया रेंज में एक हाथी की मौत हो गई. हाथी की मौत बीच जंगल में हुई है. हाथी का शव सरिया रेंज के धोबारी जंगल में मिला है. जिस जगह पर हाथी का शव मिला है, वह इलाका हजारीबाग पूर्वी वन क्षेत्र में आता है.

घटनास्थल पर पहुंचे डीएफओ

घटना की सूचना पर स्थानीय वन कर्मियों के साथ साथ हजारीबाग पूर्वी वन प्रक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल भी मौके पर पहुंचे हैं. इसके अलावा पशु चिकित्सक भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. दूसरी तरफ हाथी की मौत की सूचना पर कई लोगों की भीड़ भी उस जगह पर उमड़ी है.

कैसे हुई मौत, जांच में खुलेगा राज

जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक क्षेत्र में हाथियों का झुंड विचरण कर रहा था. इसी झुंड के हाथी में से एक सब एडल्ट (10-12 साल) की मौत हुई है. शुरू में यह कहा जा रहा था कि हाथी की मौत दो तीन दिन पहले हुई थी. यह भी कहा जा रहा था कि हाथी झाड़ियों में जा फंसा होगा, जिससे उसकी मौत हुई होगी.

हालांकि वन विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा है. हाथी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. इसके अलावा यह भी देखा जाएगा है कि आखिर झाड़ियों में हाथी कैसे फंसा?. झुंड में कितने हाथी थे, इसकी भी जांच चल रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उठेगा पर्दा: विकास उज्जवल

इस मामले में हजारीबाग पूर्वी वन प्रक्षेत्र के डीएफओ विकास उज्जवल ने कहा कि उन्हें भी हाथी के मरने की सूचना मिली है. हाथी की मौत कैसे हुई? इसकी विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जाएगी. फिलहाल यह जानकारी है हाथी जिसकी उम्र लगभग 10 से 12 साल थी, वह झाड़ियों में सम्भवतः फंस गया था और इसी कारण उसकी मौत हुई है. इसकी भी जांच होगी. वे खुद मामले की जानकारी ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सरायकेला में बिजली के तारों ने ली हाथी की जान, जांच में जुटा वन विभाग

लातेहार में मालगाड़ी की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत, 11 घंटे ठप रहा रेलवे परिचालन

रामगढ़ में हाथी की मौत, वन विभाग और पुलिस मामले की कर रही जांच