ETV Bharat / state

चरखी दादरी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर भड़के बिजलीकर्मी, ब्लैकआउट की चेतावनी

ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों ने चरखी दादरी स्थित एक्सईएन कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया.

Protest On online transfer policy
चरखी दादरी में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर भड़के बिजलीकर्मी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 17, 2025 at 5:26 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

चरखी दादरीः ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर बिजली कर्मियों ने बुधवार को निगम के एक्सईएन कार्यालय में धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में जिले भर के सभी यूनिटों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान कर्मचारियों ने अल्टीमेटम दिया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापिस नहीं की गई तो केंद्रीय कमेटी की मीटिंग बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे, जिसमें ब्लैक आउट का भी निर्णय लिया जा सकता है.

'75 हजार खाली पड़े पदों को भरना चाहिए': बिजली यूनियन के केंद्रीय कमेटी के सदस्य राजकुमार सांगवान की अगुवाई में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. बिजली यूनियन के केंद्रीय सदस्य राजकुमार सांगवान ने कहा कि "निगम की ट्रांसफर पॉलिसी पूरी तरह से कर्मचारी विरोधी है. सरकार तबादला नीति में बदलाव लाते हुए कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है. इस समय निगम में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की बजाए लगभग 75 हजार खाली पड़े पदों को भरना चाहिए ताकि बिजली कार्य सुचारू रूप से चल सके."

बिजलीकर्मियों ने दी ब्लैकआउट की चेतावनी (Etv Bharat)

मांगें नहीं मानने पर ब्लैक आउट की चेतावनीः कर्मचारी नेताओं ने सरकार से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापिस लेने सहित उनकी सभी मांगें पूरी करने की मांग की. साथ ही अल्टीमेटम दिया कि अगर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी वापिस नहीं ली तो पूरे हरियाणा में ब्लैक आउट का भी फैसला लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-बिजली कर्मचारियों ने किया ऑनलाइन ट्रांसफर नीति के विरोध, करेंगे पंचकूला में बड़ा प्रदर्शन