ETV Bharat / state

40 लाख का कर्ज और न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, बिजली कर्मी ने खुद रची अपहरण की साजिश

युवक ऑनलाइन गेमिंग में 40 लाख रुपये हार गया था. लोन ऐप्स के रिकवरी एजेंटों की धमकी से डरकर घर छोड़कर भाग गया था.

पुलिस ने युवक को बरेली से बरामद किया.
पुलिस ने युवक को बरेली से बरामद किया. (Photo Credit; Lucknow Police)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 10, 2026 at 9:47 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लखनऊ : ऑनलाइन गेमिंग की लत और डिजिटल लोन माफियाओं से बचने के लिए बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने खुद के अपहरण की खौफनाक साजिश रच डाली. कृष्णा नगर पुलिस ने 72 घंटे के भीतर 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और तकनीकी सर्विलांस की मदद से बिजली कर्मी को बरेली से बरामद कर लिया है.

पूछताछ में पता चला कि युवक ऑनलाइन गेमिंग में 40 लाख रुपये हार गया था. लोन ऐप्स के रिकवरी एजेंटों ने न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दी थी, जिससे वह डरकर अपना घर छोड़कर भाग गया था.

6 जनवरी को गायब हुआ था युवक : ​पारा रोड स्थित राम विहार कॉलोनी में रहने वाले सुनील कुमार ने 6 जनवरी को अपने भाई रजनीश कुमार (35) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की.

​ 150 CCTV फुटेज चेक किए : ​एसीपी कृष्णा नगर के नेतृत्व में दो विशेष टीमें गठित की गईं. पुलिस ने लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि युवक दिल्ली से होता हुआ बरेली पहुंचा है. शनिवार को पुलिस ने रजनीश को बरेली से ढूंढ निकाला और लखनऊ ले आई.

40 लाख रुपये लिया था कर्ज : प्रभारी निरीक्षक प्रधुम्न कुमार सिंह ने बताया, ​पूछताछ में पता चला कि रजनीश बिजली विभाग में सहायक है और उसे ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी. गेमिंग के चक्कर में उसने अलग-अलग ऐप्स से करीब 40 लाख रुपये का डिजिटल लोन ले लिया था. कर्ज न चुका पाने पर लोन माफिया उसे कॉल कर न्यूड फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे थे.

​सकुशल बरामदगी के बाद पुलिस ने रजनीश की काउंसलिंग की और उसे साइबर ठगी व डिजिटल लोन के खतरों के बारे में समझाया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की झूठी सूचनाएं पुलिस का समय बर्बाद करती हैं और कानूनन गलत हैं.

यह भी पढ़ें : 10 लाख में बेच रहे थे बीएएमएस की फर्जी डिग्री, STF ने प्रयागराज से अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया