ETV Bharat / state

बिजली विभाग ने काट दी पूरे गांव की बिजली, JE पर हमले का लिया बदला?

रोहतास के एक गांव में तीन दिनों से बिजली सप्लाई बंद है. ग्रामीणों ने विभाग पर 'बदले की कार्रवाई' का आरोप लगाया है. पढ़ें..

ROHTAS JUNIOR ENGINEER ATTACKED
रोहतास के गांव में बिजली सप्लाई बंद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 5, 2026 at 8:42 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सासाराम: बिहार के रोहतास से बड़ा ही दिलचस्प मामला सामने आया है. जहां ग्रामीणों की मारपीट से नाराज बिजली विभाग के अधिकारी ने पूरे गांव की ही बिजली काट दी. ऐसे में पीने के पानी के लिए जहां हाहाकार मच गया हैं, वहीं लाइट के अभाव में पूरा गांव अंधेरे में डूबा है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में आकर हमें परेशान करती है. जिस वजह से लोग घर छोड़कर फरार हैं.

क्या है मामला?: असल में जिले के शिवसागर के जिगना गांव में 2 जनवरी को एक आटा चक्की में बिजली चोरी की शिकायत पर गए बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ मारपीट की गई थी. मारपीट की घटना के बाद पिछले तीन दिनों से पूरे गांव की बिजली कटी हुई है. 2 जनवरी के बाद से गांव में अंधेरा छाया है.

ग्रामीण और बिजली विभाग आमने-सामने (ETV Bharat)

क्या है ग्रामीणों का आरोप: ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कुछ लोग बिजली चोरी से जलाने की शिकायत पर विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने के लिए जब गांव पहुंचे तो एक-दो लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों के साथ बदसलूकी की, जिसकी सजा पूरे गांव को दी जा रही है. पूरे गांव की बिजली काट दी गई है, जिससे तमाम गतिविधि ठप है. इस बाबत पंचायत के मुखिया जय प्रकाश चौरसिया ने विभाग से लिखित शिकायत भी की है लेकिन अभी तक बिजली सप्लाई चालू नहीं की गई है.

ROHTAS JUNIOR ENGINEER ATTACKED
जिगना गांव की महिलाएं (ETV Bharat)

"जिगना ग्राम में 2 तारीख को छापा पड़ा था. जिसमें कुछ लोगों के द्वारा हमला किया गया था, जिसमें एक को चोट लग गई. जिसके बाद पूरे गांव में बिजली कनेक्शन काट दिया गया. जिस वजह से लोग दूसरे गांव से पानी भरकर लाने के लिए मजबूर हैं. महिलाएं परेशान हैं, बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं."- जय प्रकाश चौरसिया, मुखिया, पड़री पंचायत

ROHTAS JUNIOR ENGINEER ATTACKED
मुखिया जय प्रकाश चौरसिया (ETV Bharat)

क्या बोले कार्यपालक अभियंता?: वहीं विभाग के कार्यपालक अभियंता ब्रबीम इस संबंध में रहते हैं कि पूरे गांव की बिजली काटने का आरोप गलत है. उनका कहना है कि गांव के ट्रांसफार्मर में कुछ तकनीकी खराबी हो गई है, जिसे दुरुस्त करने का आदेश दे दिया गया है. हालांकि जिस तरह से बिजली कर्मियों के साथ मारपीट की गई है, उससे कोई स्टाफ वहां जाना नहीं चाह रहा है.

"गांव में चोरी से बिजली जलाई जा रही थी. रोकने पर गांव के लोगों के द्वारा अधिकारी और कर्मियों के साथ मारपीट की गई. जहां तक पूरे गांव की बिजली काटने की बात है तो यह आरोप बेबुनियाद है. ट्रांसफार्मर में खराबी है, जिसे जल्दी दुरुस्त कर लिया जाएगा."- ब्रबीम, कार्यपालक अभियंता

मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज: इस बाबत सासाराम की एसडीएम नेहा कुमारी ने बताया कि विद्युत बोर्ड के जेई और उपभोक्ताओं के बीच मारपीट मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में बिजली विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीट-पीटकर किया लहूलुहान