ETV Bharat / state

भिवानी में 14 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने सड़कों पर किया प्रदर्शन, मशाल जुलूस निकालकर जताया विरोध

14 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने भिवानी में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया.

Bhiwani Electricity Workers Protest
भिवानी में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 3, 2026 at 1:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में बिजली कर्मचारियों का सड़कों पर सरकार के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला. अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया. मशाल जुलूस नेहरू पार्क से शुरू होकर हंसी गेट तक निकाला गया. जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आक्रोश जताया.

मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनीः कर्मचारी प्रधान मनोज ने बताया कि "हम लंबे समय से अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं. हमारी प्रमुख मांगों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा देना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली सहित अन्य मांगें शामिल हैं. मशाल जुलूस सरकार के लिए चेतावनी है. अगर समय जल्द हमारी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा."

भिवानी में मशाल जुलूस निकालकर बिजली कर्मचारियों ने जताया विरोध (Etv Bharat)

कई बैठकों के बाद भी नहीं निकला कोई नतीजाः बिजली कर्मचारी संघ के सचिव राकेश का कहना है कि "कई बार अधिकारियों के साथ बैठकें होने के बावजूद भी उनकी मांगों पर कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है." बिजली कर्मचारियों ने सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया. राकेश ने कहा कि "अगर सरकार समय रहते हमारी मांगों को नहीं मानती है, तो हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे. सरकार को गंभीरता दिखानी होगी, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा."

ब्लैक आउट जैसी स्थिति पैदा करने की चेतावनीः कर्मचारियों ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा. यहां तक कि ब्लैकआउट जैसी स्थिति पैदा करने से भी पीछे नहीं हटेंगे.

ये भी पढ़ें-बिजली कर्मचारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव, बैरिकेड्स तोड़ने के बाद भांजी लाठी - Electricity Employee Protest Karnal