फर्रुखाबाद में बिजली उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में निकाला पैदल मार्च
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें रिचार्ज के बाद भी आपूर्ति बंद करने का उल्लेख

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : April 30, 2026 at 4:53 PM IST
फर्रुखाबाद: जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर में आ रही कमियों को लेकर उपभोक्ताओं की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है. बुधवार को शहर व कमालगंज में बड़ी संख्या में उपभोक्ता एकत्रित हुए और स्मार्ट मीटर के विरोध में पैदल मार्च निकाला. उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा. जिसमें रिचार्ज होने के बाद भी बिजली काटने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया.
यह विरोध पैदल मार्च कमालगंज तपस्वी वाले बाग से शुरू होकर पावर हाउस पर गया. प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए हुए थे, जिन पर स्मार्ट मीटर नहीं चाहिए और स्मार्ट मीटर लगाना बंद करो जैसे नारे लिखे थे. उपभोक्ताओं का आरोप आरोप है कि बिना सही जानकारी और पारदर्शिता के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है.
प्रदर्शन में शामिल घनश्याम ने बताया कि स्मार्ट मीटर से कई दिक्कतें आ रही हैं. बिल भी अधिक आ रहा है, जिसे तत्काल रोका जाना चाहिए. सभासद अजय ने भी इस समस्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गई रिचार्ज होने के बाद भी बिजली काट दी जाती है. यह समस्या किसी एक उपभोक्ता की नहीं, बल्कि कई लोगों की है. इस संबंध में अधीक्षण अभियंता यादवेंद्र सिंह ने बताया कि जो भी लोगों की समस्या है, जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: फर्रुखाबाद की कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाओं पर भड़कीं DM, लापरवाह अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश

