ETV Bharat / state

जेएन टाटा की 187वीं जयंती: टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने की झारखंड में 11,000 करोड़ के निवेश की घोषणा

फाउंडर्स डे के मौके पर जुबली पार्क में विद्युत सज्जा औपचारिक उद्घाटन किया गया.

Jamshedpur Founders Day
जुबली पार्क (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 10:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: शहर वासियों के लिए संस्थापक दिवस किसी त्योहार से कम नहीं होता. हर साल 3 मार्च को मनाया जाने वाला यह दिन जमशेदपुर शहर के लिए खास होता है. आजादी से पूर्व इस्पात उद्योग मे क्रांति लाने वाले जेएन टाटा की 187वीं जयंती पर संस्थापक दिवस पूरे भव्य और ऐतिहासिक अंदाज में मनाया जा रहा है.

इसके तहत जमशेदपुर मे संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने जुबली पार्क मे जेएन टाटा की प्रतिमा के समक्ष बटन दबाकर विद्युत सज्जा का उद्धघाटन किया. इस दौरान टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा स्टील के एमडी सह सीईओ टीवी नरेन्द्रन और टाटा स्टील के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. सबों ने जेएन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की.

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (Etv Bharat)

इधर, बटन दबते ही पूरा जुबली पार्क रोशनी, रंग और संगीत की बौछार में नहा उठा. लेजर लाइट, रंग-बिरंगे फाउंटेन शो और अत्याधुनिक विद्युत सज्जा ने ऐसा दृश्य रचा कि हर आंख बस उसी पल को कैद कर लेना चाहती थी. पूरा पार्क और आसपास का इलाका जगमगा उठा और माहौल तालियों व उत्साह से भर गया.

मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर और झारखंड के लोगों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन शहर के लिए दिवाली है. उन्होंने बताया कि बहुत जल्द झारखंड में लगभग 11,000 करोड़ रुपये का बड़ा निवेश होने जा रहा है. उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हुई है और इस चर्चा के बाद राज्य को एक ऐतिहासिक निवेश की सौगात मिलने वाली है. उन्होंने कहा कि यह निवेश न सिर्फ औद्योगिक विकास को नई दिशा देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा करेगा.

उन्होंने बताया कि हम इसके लिए कौशल विकास सहित नॉलेज सेंटर के लिए देखेंगे कि क्या बेहतर हो सकता है. वहीं उन्होंने बताया कि न केवल टाटा स्टील बल्कि टाटा समूह भी झारखंड में सीएसआर के तहत काम करेगी.

यह भी पढ़ें:

जेएन टाटा की जयंती पर रोशनी से जगमगाया जमशेदपुर शहर, देखें वीडियो

जेएन टाटा की 186वीं जयंती: संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर टाटा संस के चेयरमैन ने दी जमशेदजी टाटा को श्रद्धांजलि

Jamshedpur News: संस्थापक दिवस पर जगमग हुआ पूरा जमशेदपुर, देखें खूबसूरत नजारा