शर्मनाक! रोहतक में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने पोती समेत 3 बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी का रह चुका है आपराधिक रिकॉर्ड
रोहतक में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी पोती समेत 3 बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया और आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रह चुका है.


Published : December 19, 2025 at 2:10 PM IST
रोहतक: हरियाणा के रोहतक से इंसानियत और रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. पुलिस ने 62 वर्षीय बुजुर्ग की घिनौनी करतूत का खुलासा किया है. आरोपी बुजुर्ग ने अपनी पोती समेत 10 साल की उम्र से नीचे की तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. बच्चियों की हालत देखकर ग्रामीण ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी और काउंसलिंग के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया.
आरोपी का बेटा भी जेल में: आरोपी का एक बेटा भी जेल में है. वहीं, बहू परिवार को छोड़कर चली गई है. बच्ची आरोपी के पास अकेली रहती थी. पिछले 4 महीने से आरोपी अपनी पोती समेत तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया.
तीन बच्चियों के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने बताया कि "अपनी पोती समेत तीन बच्चियों के साथ आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. आरोपी पर पहले दो मामले दर्ज हैं". इस घटना से पूरे जिले में रोष का माहौल है. हर कोई आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग कर रहा है. आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी.

आरोपी को रिमांड पर लेगी पुलिस: वहीं, सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि "सदर थाना के अंतगर्त इलाके में तीनों बच्चियों का यौन शोषण किया जा रहा था. CWC ने इसकी शिकायत थाने में दी. जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी डरा धमकाकर बच्ची के साथ गलत काम करता था. आरोपी का रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी".
ये भी पढ़ें: गुरुग्राम में धोखाधड़ी करने वाला एडवोकेट गिरफ्तार, मृत व्यक्ति के नाम पर रची करोड़ों की साजिश, जांच में हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें: स्नैपचैट फ्रेंड निकला Cyber ठग, लंदनवाला बनकर की ठगी, निकला नाइजीरियन, दिल्ली से गिरफ्तार

