ETV Bharat / state

गिरिडीह में वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, ट्रैक्टर चलवाने का करता था काम, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह के डुमरी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ELDERLY MAN MURDERED IN GIRIDIH
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 23, 2026 at 11:29 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गिरिडीह: जिले में एक वृद्ध की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान 60 वर्षीय वासुदेव मंडल के रूप में हुई है. घटना डुमरी थाना इलाके के बड़कीबेरगी पंचायत अंतर्गत जन्मबेडा गांव की है. जबकि मृतक डुमरी थाना इलाके के ससारखो पंचायत अंतर्गत बसगोहरा गांव का रहने वाला था. घटना मंगलवार की सुबह लगभग 4 बजे की बतायी जा रही है.

मृतक के गांव के लोगों और परिजनों के अनुसार बासुदेव का ट्रेक्टर है. वह ट्रेक्टर चलवाने का काम करता था. हर सुबह लगभग 3 बजे वह घर से निकलता था और ड्राइवर लेकर आता था. मंगलवार की सुबह भी वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला. कुछ घंटे के बाद यह सूचना मिली की बासुदेव की लाश जन्मबेडा में पड़ी हुई है.

जानकारी देते एसडीपीओ (ईटीवी भारत)

बेरहमी से की गई हत्या

इधर शव देखने के बाद परिजनों का कहना है कि बासुदेव की हत्या काफी बेरहमी से की गई है. संभवतः डंडा और अन्य भारी औजार से उसकी पिटाई की गई है. मृतक के प्राइवेट अंग में भी चोट करने की बात लोग काह रहे हैं. घरवालों का यह भी कहना है कि संभवतः बासुदेव की हत्या जमीन विवाद में की गई होगी. घरवालों ने हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

बासुदेव मंडल नामक अधेड़ की हत्या हुई है. आगे मामले की जांच चल रही है. परिजनों से भी यह पूछा गया है कि रंजिश किसी थी या नहीं.:- आबिद खान, एसडीपीओ, डुमरी

एसडीपीओ ने शुरू की जांच

दूसरी तरफ घटना की सूचना एसपी डॉ बिमल कुमार को मिली है. सूचना मिलते ही एसपी ने डुमरी एसडीपीओ आबिद खान को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया है. निर्देश पर एसडीपीओ आबिद खान के साथ डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. पुलिस मौके पर देखा कि मृतक की लाश पड़ी हुई है और बाइक भी किनारे पड़ा है.

ये भी पढ़ें: धनबाद में दिनदहाड़े आटा मिल कर्मी की गोली मारकर हत्या, क्लेक्शन कर लौट रहा था घर

रांची में युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद कार से कुचलने की आशंका

तालाब में मिला स्कूली छात्रा का शव, परिजनों को हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस