ETV Bharat / state

झारखंड टी-20 लीग में धनबाद के 8 क्रिकेटर्स बिखेरेंगे जलवा, डीसीए में उत्साह

झारखंड टी20 लीग में धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है.

eight-players-from-dhanbad-selected-in-jharkhand-t20-league
झारखंड टी-20 लीग में खिलाड़ियों का चयन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 1, 2026 at 9:38 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: कोयलांचल के क्रिकेट खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के लिए आयोजित प्लेयर ऑक्शन में धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमों में हुआ है. इस उपलब्धि से धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ जिले के खेल प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है.

चयनित खिलाड़ियों में कुनैन कुरैशी, श्रेष्ठ, राहुल प्रसाद, अनुराग सिंह सेंगर, प्रतीक रंजन, सिद्धार्थ सिन्हा, युवराज सिंह और आर्यमन लाला शामिल हैं. खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और लगातार मेहनत को देखते हुए विभिन्न टीमों ने उन पर भरोसा जताते हुए अपनी टीम में शामिल किया है.

जानकारी देते डीसीए सचिव (Etv Bharat)

इस उपलब्धि पर धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विनय कुमार सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जिले के क्रिकेट के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और निरंतर बेहतर प्रदर्शन का परिणाम है कि उन्हें राज्य की प्रतिष्ठित टी-20 लीग में खेलने का अवसर मिला है.

उन्होंने कहा कि डीसीए हमेशा से युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहा है. भविष्य में भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी लीग में बेहतरीन प्रदर्शन कर धनबाद की पहचान को और मजबूत करेंगे.

झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग में धनबाद के आठ खिलाड़ियों का चयन जिले में क्रिकेट के बढ़ते स्तर और यहां मौजूद प्रतिभाओं का प्रमाण है. अब सभी की निगाहें इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं, जो राज्य स्तर के इस बड़े मंच पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड प्रीमियर लीग ऑक्शन में रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी, इतने लाख में कोयलांचल सुपर किंग्स ने खरीदा

झारखंड टी20 लीग का ऑक्शन शुरू, 275 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

IPL की तर्ज पर झारखंड में शुरू हो रहा JPL, खिलाड़ियों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी, अजय नाथ शाहदेव और शाहबाज नदीम से खास बातचीत