चंडीगढ़ में गैंगस्टर्स को वेपन्स सप्लाई करने वाले गिरफ्तार, 8 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा
चंडीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर्स को हथियार मुहैया कराने वाले 8 बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है.

Published : April 22, 2026 at 8:19 PM IST
|Updated : April 22, 2026 at 8:34 PM IST
चंडीगढ़ : शहर में हो रही वारदातों के बाद चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गैंगस्टर्स को हथियार सप्लाई करने वाले 8 बदमाशों को वेपन्स के साथ गिरफ्तार किया है.
8 बदमाश गिरफ्तार किए गए : चंडीगढ़ पुलिस की एसपी ऑपरेशन गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा कि ऑपरेशन सेल ने 8 बदमाश गिरफ्तार किए हैं, जिनके पास से 14 हथियार बरामद किए हैं. वहीं 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं. ये सभी ट्राई सिटी में अवैध हथियारों का धंधा करते थे. पकड़े गए सभी बदमाश किसी ना किसी गैंग से संबंधित है. इनका काम वारदात को करने के लिए गैंगस्टरों को हथियार मुहैया करवाना था. आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लाकर अपराधियों और गैंगस्टर्स को मुहैया करवाते थे.
खास लोकेशन पर रखते थे हथियार : उनके मुताबिक ये हथियार किसी खास लोकेशन पर रखते थे, जहां से ये वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों को हथियार मुहैया करवाते थे. उन्होंने कहा कि पुलिस के पास कल रात को मुकेश गोहाना उर्फ गुल्लू गोहाना नाम के आरोपी की जानकारी थी. इसकी लोकेशन की जानकारी हमें सेक्टर 25 के आस पास की मिली थी. जब पुलिस को आरोपी ने देखा तो फायरिंग करके भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने इस पर फायरिंग की और इसके पांव में दो गोली लगी. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
पहले से PO है आरोपी : पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से पीओ(Proclaimed offender) है. इस पर हत्या के प्रयास के साथ ही आर्म्स एक्ट के केस दर्ज रहे हैं. ये वांटेड अपराधी था. पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश मुकेश गोहाना को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी सोनीपत का रहना वाला है. इसके अलावा राहुल उर्फ रैली को गिरफ्तार किया गया है, जो हथियारों की तस्करी का काम करता है. इसके ऊपर मध्यप्रदेश पुलिस ने भी केस दर्ज किए हैं. आरोपी एमपी से हथियार खरीदता है और ऑर्गेनाइज्ड तरीके से काम करता है. साथ ही ट्राई सिटी में हथियार उपलब्ध करवाता है. वहीं पुलिस ने मोनू उर्फ कानू को भी गिरफ्तार किया है. राहुल को इसी ने इस नेटवर्क से मिलवाया था. इनके पास से चार हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. साथ ही गोविंद उर्फ गौरव को भी गिरफ्तार किया गया है.
अमन उर्फ बत्तख गिरफ्तार : ऑपरेशन सेल की टीम ने अमन उर्फ बत्तख को भी गिरफ्तार किया है, जिसके पास से हथियार और कारतूस मिले हैं. वहीं एक आरोपी संजू उर्फ कांचा को भी गिरफ्तार किया है. ये भी आर्म्स एक्ट और लड़ाई झगड़ों में आरोपी रहा है. इसके साथ ही गुरदीप सिंह और मोनू जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है. मोनू जायसवाल एक हत्या के मामले में वांछित है. ये सभी गैंगस्टारों को हथियार मुहैया करवाते थे. एसपी के मुताबिक चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई ने अवैध हथियारों के इस नेटवर्क को तोड़ने का काम किया है. ये एक बहुत बड़ा नेटवर्क है.
कई और अपराधी पकड़े जाएंगे : चंडीगढ़ पुलिस ने कुख्यात बदमाश गोलू गोहाना को भी गिरफ्तार किया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली भी लगी, जिसके बाद आरोपी को अस्पताल ले जाया गया. आरोपों के मुताबिक गोलू हथियार सप्लाई करने का काम करता था. इनमें से कई चंडीगढ़ के रहने वाले हैं. पुलिस को पूछताछ में इनसे कई खुलासे होने की उम्मीद है जिसके बाद और भी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : गुरुग्राम में गैंगस्टर पर बुलडोजर एक्शन, कौशल चौधरी का अवैध साम्राज्य ज़मीदोज़
ये भी पढ़ें : गैंगस्टर दिनेश गोगा हत्याकांड: मुठभेड़ के बाद अंकित बाबा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
ये भी पढ़ें : अमेरिका से दबोचा गया ‘मोट्टा’, लॉरेंस-काला जठेड़ी लिंक वाला गैंगस्टर हरियाणा लाया गया

