ETV Bharat / state

सोनीपत के सरकारी स्कूल में शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षण, बोले- 'शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द चलेगा ट्रांसफर ड्राइव'

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गन्नौर के दातौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. अध्यापकों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया.

MAHIPAL DHANDA DATAULI SCHOOL
MAHIPAL DHANDA DATAULI SCHOOL (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : August 20, 2026 at 10:30 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सोनीपत: गन्नौर के दातौली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने औचक निरीक्षण किया. मंत्री ने स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया. उन्होंने पढ़ाई का स्तर परखा और बच्चों से सवाल-जवाब किए. इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने छात्रों को मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए चलेगा ट्रांसफर ड्राइव: इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने और मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने को सरकार की प्राथमिकता बताया. वहीं विपक्ष पर सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए जल्द ट्रांसफर ड्राइव शुरू करने की बात कही.

सोनीपत के सरकारी स्कूल में शिक्षा मंत्री का औचक निरीक्षण (ETV Bharat)

शिक्षा मंत्री ने किया सरकारी स्कूल का निरीक्षण: सोनीपत के दातौली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा मंत्री के पहुंचते ही स्कूल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण शुरू हुआ. मंत्री ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इसके बाद शिक्षा मंत्री सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत की. उन्होंने छात्रों से पढ़ाई से जुड़े सवाल पूछे और उनके जवाबों के जरिए शिक्षा के स्तर की जानकारी ली.

स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं पर जोर: मंत्री ने विद्यार्थियों को मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर माहौल मिल सके.

महिपाल ढांडा का विपक्ष पर निशाना: मंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति बताकर दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि सरकार स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार काम कर रही है. वहीं शिक्षकों की कमी के मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसे दूर करने के लिए जल्द ट्रांसफर ड्राइव शुरू किया जाएगा. शिक्षा मंत्री में खानपुर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ वाले मामले पर बोलते हुए कहा कि रिपोर्ट मंगवाई गई है और जो भी आरोपी है उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें- नायब सिंह सैनी ने 14 देशों के छात्रों से बातचीत की, बोले - नई तकनीकों को अपनाइए, हरियाणा के "ब्रांड एंबेसडर" बनिए

ये भी पढ़ें- "कांग्रेस आधारहीन मुद्दे लाती है", HKRN प्रदर्शन को लेकर बोले खेल मंत्री गौरव गौतम