'बिहार के किसी भी शिक्षक को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं', ट्रांसफर पर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों के ट्रांसफर और टीआरई-4 भर्ती पर बड़ा बयान दिया है. रिपोर्ट- वरुण ठाकुर

Published : August 30, 2026 at 1:42 PM IST
दरभंगा: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि बिहार के किसी भी शिक्षक को कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है. हमारा विभाग संवाद से समाधान निकालने के लिए सदैव बैठा हुआ है. शिक्षकों के ट्रांसफर से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ शिक्षक ट्रांसफर के मामले को लेकर कोर्ट गए थे और उनकी याचिका पर सुनवाई हुई है. अगली तारीख में इस मामले की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. उन्होंने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कोर्ट जाने की जरूरत नहीं है.
शिक्षकों से शिक्षा मंत्री की अपील: शिक्षा विभाग शिक्षकों की समस्याओं का सम्मान के साथ समाधान निकालने के लिए हमेशा तैयार है. उन्होंने कहा कि अगर किसी शिक्षक को किसी प्रकार का कन्फ्यूजन है तो वे सीधे विभाग से संपर्क कर अपनी बात रख सकते हैं.
टीआरई-4 पर क्या बोले?: शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं. परीक्षा नेगेटिव मार्किंग के साथ ही आयोजित की जाएगी. उन्होंने कहा कि परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार करना और प्रश्न पत्र बनाना बीपीएससी का काम है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी.
"टीआरई-4 में छोटे-मोटे बदलाव हुए हैं. एक परीक्षा केवल उसका माइनस हुआ. एक परीक्षा निगेटिव मार्किंग में ही ली जाएगी. बीपीएसएसी जल्द ही फॉर्म भरने की तिथि निकालेगी."- मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री

नेताओं ने 'मन की बात' सुनी: शिक्षा मंत्री आज दरभंगा में थे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 137वें संस्करण को बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सुना. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. इसको लेकर सभी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का समय निर्धारित है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात 'अनेकता में एकता' की पहचान है. देश के करोड़ों लोग इसे सुनते हैं और इससे उन्हें नई-नई जानकारियां और प्रेरणा मिलती है.
ये भी पढ़ें:
TRE 4 की परीक्षा एक चरण में होगी, सम्राट चौधरी ने की घोषणा
बिहार में TRE-4 में संगीत की 111 नई सीटें बढ़ीं, शिक्षक ट्रांसफर पर आया बड़ा अपडेट

