ETV Bharat / state

पूर्व जिलाध्यक्ष के सामने मंत्री मदन दिलावर ने पकड़े कान ! जानिए पूरा मामला

वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

मंत्री मदन दिलावर
मंत्री मदन दिलावर (ETV Bharat Jodhpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 11, 2026 at 1:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जोधपुर : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर आए दिन अपने बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन जोधपुर में रविवार को सर्किट हाउस में अलग ही नजारा सामने आया. यहां शिक्षा मंत्री ने एक कार्यकर्ता के सामने कान पकड़ लिए. बताया जा रहा है कि जोधपुर देहात भाजपा के जिला उत्तर के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल रविवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से मिलने के लिए जोधपुर सर्किट हाउस आए थे. इस दौरान शिक्षा विभाग के तबादले को लेकर उनकी बात हो रही थी.

संभवतः शिक्षा मंत्री के कार्यालय की ओर से कार्य नहीं किया गया और जब पूर्व जिला अध्यक्ष ने इसका उलाहना दिया तो शिक्षा मंत्री ने कान पकड़ लिए, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया. घटना के दौरान मीडिया कर्मी वहां मौजूद थे, जिन्होंने कान पकड़ने का वीडियो बनाया था. पहले उन्हें बाहर निकाला गया और कुछ लोगों के फोन से वीडियो हटवाए गए, लेकिन फिर भी वीडियो वायरल हो गया. इसको लेकर पूर्व जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल से पूछा गया तो उनका कहना था कि हमारे क्षेत्र का विषय था, जिसको लेकर हमने मंत्री मदन दिलावर से बात की थी. माफी जैसी कोई बात नहीं थी. वो हमारे सीनियर नेता हैं.

मंत्री मदन दिलावर (ETV Bharat Jodhpur)

पढ़ें. 'खाओ मेरी कसम...' मंत्री ने युवाओं से क्यों कही ये बात? दिवाली की बधाई देने गए थे

मंत्री बोले, वीडियो बनाना निकृष्टता : वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वीडियो बनाना निकृष्टता की पराकाष्ठा है. हम निजी बात कर रहे थे, इसका वीडियो बना लिया यह गलत है. कार्यकर्ता मेरे भाई की तरह हैं. मैं उनसे माफी भी मांग सकता हूं, लेकिन यह बहुत गलत है. वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि उन्होंने जोधपुर में एक निजी स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है. स्कूल अतिक्रमण स्थल पर बनी हुई थी. गलत सूचना देकर मान्यता ली थी जो वापस ले ली है.