ETV Bharat / state

महगामा नगर पंचायत चुनाव: एमए पास अखबार हॉकर से लेकर DME कर चुके प्रत्याशी भी ठोक रहे ताल

महगामा नगर पंचायत चुनाव में कई पढ़े-लिखे प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. खबर में जानें प्रत्याशियों के बारे में.

Mahagama Nagar Panchayat election
डिजाइन इमेज. (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 22, 2026 at 3:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गोड्डा: महगामा नगर पंचायत में पहली दफा नगर निकाय चुनाव हो रहा है. यहां नगर पंचायत अध्यक्ष का पद एसटी के लिए आरक्षित है. वैसे तो कई बड़े दलों के समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन कई ऐसे भी उम्मीदवार हैं जो काफी साधारण पृष्ठभूमि से होते भी काफी चर्चा हैं. वहीं महगामा में पहली बार होने वाले चुनाव की खास बात यह है कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों में आधे प्रत्याशी काफी शिक्षित हैं.

महगामा नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिनमें 9 पुरुष और 3 महिला प्रत्याशी हैं. इनमें से आधे प्रत्याशी काफी पढ़े-लिखे हैं. किसी के पास पीजी की डिग्री है तो कोई ग्रेजुएट है. वहीं इसके आलावा एक डिप्लोमा इन इंजीनिरिंग के अलावा दो मैट्रिक और तीन नन मैट्रिक उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं.

महगामा नगर पंचायत क्षेत्र

  • कुल वोटरों की संख्या -19655
  • पुरुष वोटरों की संख्या -10015
  • महिला वोटरों की संख्या -9640
  • कुल मतदान केंद्र -27
Mahagama Nagar Panchayat election
प्रत्याशी दुर्गा सोरेन. (फोटो-ईटीवी भारत)

अखबार हॉकर भी चुनाव मैदान में

पेशे से एक अखबार हॉकर भी चुनाव मैदान में हैं. उनका नाम दुर्गा सोरेन हैं. दुर्गा सोरेन की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने जियोग्राफी में एमए किया है. लोग दुर्गा को भी दौड़ में मान रहे हैं और उन्हें क्षेत्र के लोगों का काफी समर्थन भी मिल रहा है .

महिलाएं भी आजमा रहीं किस्मत

वहीं कई महिला उम्मीदवार भी यहां चुनावी मैदान में हैं. जिसमें हेमवती मुर्मू कॉमर्स ग्रेजुएट हैं. वहीं मेरी किरण टुडू MA पास हैं तो तीसरी महिला पुष्पा मरांडी भी अपना भाग्य आजमा रहीं हैं. इनके अलावा पुरुष प्रत्याशियों में सूरज बेसरा, राकेश सोरेन, लखिराम मरांडी, चुन्नू मड़ैया, जितेंद्र हेंब्रम और मनोहर मरांडी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

Mahagama Nagar Panchayat election
समर्थकों के साथ प्रत्याशी. (फोटो-ईटीवी भारत)

भाजपा समर्थित प्रत्याशी कर चुके हैं DME

इस चुनाव में भाजपा ने अपने आदिवासी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रबोध सोरेन को अपना समर्थित प्रत्याशी बनाया है. आपको बता दें कि प्रबोध मुखिया भी रह चुके हैं. इसके साथ माइनिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा भी कर चुके हैं. इस मामले में भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे ने कहा कि पार्टी का उनको पूरा समर्थन है. प्रचार अभियान में पूर्व विधायक अशोक भगत और सांसद निशिकांत दुबे जुटे हुए हैं.

Mahagama Nagar Panchayat election
समर्थकों के साथ प्रत्याशी. (फोटो-ईटीवी भारत)

कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी हिंदी में ग्रेजुएट

वहीं कांग्रेस ने अपना समर्थन एक सक्रिय कार्यकर्ता सागर सोरेन को दिया है. इसकी घोषणा कांग्रेस जिलाध्यक्ष याहिया सिद्दीकी ने की थी. याहिया सिद्दीकी भी सागर सोरेन के पक्ष में प्रचार कर रहीं हैं. इस बाबत याहिया सिद्दीकी ने बताया कि सागर सोरेन सक्रिय कार्यकर्ता रहे है, वे शिक्षित और युवा उम्मीदवार हैं. उन्होंने हिंदी विषय से ग्रेजुएशन किया है. उनकी जीत पुख्ता करने के लिए पूरी जिला इकाई समर्पित भाव से लग गयी है. इतना ही नहीं उन्हें मंत्री दीपिका पांडेय का भी आशीर्वाद प्राप्त है.

ऐसे में महगामा में पहली बार होने वाले नगर निकाय चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के बीच आमने-सामने का मुकाबला होने के आसार हैं, लेकिन देखने वाली बात होगी कि महगामा नगर की जनता किसे महगामा नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर पहली बार जीत दिलाकर बिठाती है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड में निकाय चुनाव की वोटिंग की तैयारी, विभिन्न जिलों के डिस्पैच सेंटर्स से रवाना हुए मतदानकर्मी

नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी! रक्षा राज्य मंत्री और उनकी पत्नी का दो अलग-अलग वार्डों में नाम

एमएनसी में काम करने वाली महिला मांग रही है वोट, जानें क्या है माजरा

नगर निकाय चुनाव में आधी आबादी, मैदान में घरेलू महिला से लेकर हाई प्रोफेशनल तक ठोक रही हैं ताल