ETV Bharat / state

धमतरी में पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD के घर ईडी का छापा, बलरामपुर में चेतन बोरघरिया से पूछताछ

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD रहे अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया के घर ईडी ने दबिश दी.बलरामपुर में बोरघरिया से ईडी ने पूछताछ की है.

Borghariya questioned in Balrampur
पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD के घर ईडी का छापा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : September 1, 2026 at 7:41 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी : प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के OSD चेतन बोरघरिया के घर पर छापा मार कार्रवाई की. ED की एक टीम ने धमतरी शहर के अमलतास पुरम स्थित अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया के निवास पर दबिश दी. जानकारी के मुताबिक टीम दो वाहनों से पहुंची, जिसमें करीब 8 सदस्य शामिल हैं. करीब 15 घंटे पूछताछ के बाद ईडी की टीम अमलतास पुरम से ईडी की टीम वापस लौटी.बताया जा रहा है कि टीम ने कुछ अहम दस्तावेज चेतन बोरघरिया के घर से जुटाए हैं. ईडी की टीम अपने साथ बोरघरिया परिवार की एक महिला को पूछताछ के लिए लेकर गई है.

परिवार की महिला को अपने साथ ले जाती ईडी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)



अमलतास पुरम में ED की टीम ने डाला डेरा

मंगलवार को ED की टीम धमतरी के अमलतास पुरम स्थित बोरघरिया के निवास पर पहुंची. टीम के दो वाहनों के पहुंचने के बाद आसपास के इलाके में भी लोगों की नजर कार्रवाई पर टिक गई. बताया जा रहा है कि ED के अधिकारी कई घंटों तक घर के भीतर जांच-पड़ताल में जुटे रहे. कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विशेष सतर्कता देखी गई. जानकारी के अनुसार, घर में दस्तावेजों और अन्य संभावित सामग्रियों की जांच की जा रही है. हालांकि ED की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि टीम ने किन दस्तावेजों या रिकॉर्ड को जांच के दायरे में लिया है और कार्रवाई के दौरान क्या बरामद हुआ है.

पूर्व CM भूपेश बघेल के OSD के घर ईडी का छापा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


बलरामपुर में भी छापा और पूछताछ
आपको बता दें कि चेतन बोरघरिया वर्तमान में बलरामपुर जिले में अपर कलेक्टर के पद पर हैं. इससे पहले वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अधिकारियों में शामिल रहे हैं और OSD की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. बलरामपुर जिला मुख्यालय में ईडी की टीम ने दबिश दी है. यहां के सरकारी सर्किट हाउस में ईडी की टीम ने अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया से पूछताछ की.

Borghariya questioned in Balrampur
बलरामपुर के सर्किट हाउस में बोरघरिया से पूछताछ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


CG-PSC भर्ती घोटाले से जुड़े आरोपों में नाम आने की चर्चा

चेतन बोरघरिया का नाम छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CG-PSC की भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कथित घोटाले के आरोपों में सामने आने की बात कही जा रही है. इसी कड़ी में ED की मौजूदा कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. हालांकि यह स्पष्ट करना जरूरी है कि ED की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की गई है कि धमतरी स्थित आवास पर हुई कार्रवाई सीधे CG-PSC भर्ती मामले से जुड़ी है. कार्रवाई का वास्तविक कारण और जांच का दायरा ED की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

ED raids former CM OSD house
भूपेश बघेल के OSD के घर ईडी का छापा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

रिश्तेदारों की मौजूदगी की भी जानकारी

धमतरी के अमलतास पुरम स्थित निवास पर कार्रवाई के दौरान बोरघरिया के रिश्तेदारों के मौजूद होने की जानकारी सामने आई है. ED की टीम ने घर के भीतर जांच जारी रहने की वजह से इलाके में लोगों की आवाजाही और गतिविधियों पर भी नजर बनी रही. कार्रवाई की जानकारी फैलते ही स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. लोग यह जानने की कोशिश करते रहे कि आखिर ED की टीम किस मामले में यहां पहुंची है और जांच के दौरान किन दस्तावेजों या रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है. चेतन बोरघरिया का प्रशासनिक करियर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के OSD के रूप में उनकी भूमिका को देखते हुए इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चा भी तेज हो गई है.

मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी अचल संपत्ति के बदले समान मूल्य की FDR स्वीकार्य नहीं, रिलीज नहीं की जा सकती प्रॉपर्टी : हाईकोर्ट

नाबालिगों की मदद से हुई बड़ी चोरी का खुलासा, जेवरात समेत नकदी जब्त, बलौदा पुलिस की हिरासत में आरोपी

सीक्रेट चेंबर बनाकर तस्करी, 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, पंजाब का शख्स गिरफ्तार, जगदलपुर में भी एक्शन