ETV Bharat / state

दुर्ग में ED का एक्शन, रियल एस्टेट कारोबारी सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर दबिश

दुर्ग में ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी है.

ED raid conducted
रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 20, 2026 at 4:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : दुर्ग जिले में गुरुवार को ईडी ने रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी. ईडी ने सजल जैन और विश्वास गुप्ता के कई ठिकानों पर एक साथ जांच शुरू की है. इस कार्रवाई को कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ हुई ईडी की कार्रवाई से भी जोड़कर देखा जा रहा है. ईडी रियल एस्टेट कारोबारियों के घर पर क्यों पहुंची फिलहाल इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी एजेंसी की ओर से साझा नहीं की गई है.

अलग-अलग ठिकानों पर पहुंची टीम

ईडी की टीम सुबह दुर्ग के गांधी चौक स्थित जय आनंद परिसर, जैन गली और डॉक्टर ताम्रकार के पास सजल जैन से जुड़े परिसर में पहुंची. इसके अलावा शनिचरी बाजार स्थित श्रीराम हार्डवेयर में भी टीम ने विश्वास गुप्ता से संबंधित जानकारी इकट्ठा की. बताया जा रहा है कि टीम अलग-अलग कार्यालयों और आवासीय परिसरों में दस्तावेज, कारोबारी लेन-देन और वित्तीय रिकॉर्ड खंगाल रही है.

दुर्ग में ED का एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

बिल्डर और हार्डवेयर कारोबारी के खिलाफ जांच

सजल जैन का संबंध रिद्धि-सिद्धि बिल्डर्स से बताया जाता है, जबकि विश्वास गुप्ता भी इसी बिल्डर समूह से जुड़े पार्टनर रहे हैं.फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि ईडी की कार्रवाई किस मामले में और किन वित्तीय लेन-देन को लेकर की जा रही है.एजेंसी की ओर से भी अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Raid on Sajal Jain house
रियल एस्टेट कारोबारी सजल जैन के घर पर दबिश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सांसद बोले भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी करती है कार्रवाई

ईडी की कार्रवाई पर दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि अपराध और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में एजेंसियां मिलने वाली सूचनाओं और लिंक के आधार पर कार्रवाई करती हैं.

Raid on vishwas gupta shop
विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर दबिश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

यदि किसी गतिविधि से सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचता है या भ्रष्टाचार से जुड़े मामले सामने आते हैं, तो ऐसी कार्रवाई आवश्यक है- विजय बघेल,सांसद

ED raid conducted
दुर्ग में ED का एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आपको बता दें कि ईडी की कार्रवाई आगे भी जारी रह सकती है. ईडी की जांच पूरी होने के बाद ही इस कार्रवाई के कारण और पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो पाएगी.

Exclusive : दर्द से राहत पाने का अलग तरीका, जानिए एक्यूपंचर इलाज के दावे और सच्चाई

मनेंद्रगढ़ के हनुमान टेकरी में सावन उत्सव, हरे परिधानों में महिलाओं ने गाए भक्ति गीत

कांकेर में रिटर्निंग वॉल टूटने से नदी ने बदला रास्ता, एनीकट सूखा शहर में पानी की किल्लत