ETV Bharat / state

धनबाद में चोरी की सूचना पर नहीं पहुंची पुलिस, ईसीएल मैनेजर ने थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप

धनबाद में चोरी की शिकायत करने पहुंचे ईसीएल मैनेजर ने चिरकुंडा थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है.

ECL manager Blame station in-charge of misbehavior
पुलिस और ईसीएल मैनेजर के बीच कहासुनी (Etv bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : January 14, 2026 at 6:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: जिले के चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमारधुबी कोलियरी में चोरी के बढ़ते मामलों को लेकर थाना परिसर में हंगामा हो गया. मामले को लेकर ईसीएल कुमारधुबी कोलियरी के मैनेजर सुशील कुमार दास ने चिरकुंडा थाना प्रभारी पर दुर्व्यवहार और धक्का मुक्की करने का आरोप लगाया है.

मैनेजर सुशील कुमार दास ने बताया पिछले एक महीने में कोलियरी में चार बार चोरी की वारदात हो चुकी है. यही नहीं कोल कर्मियों की मोटरसाइकिल तक चोरी हो चुकी है लेकिन बीती रात कोलियरी में चोरों के फिर से घुसने के बाद उन्होंने फोन पर चिरकुंडा थाना प्रभारी को मामले की सूचना दी थी. जिसके बाद बुधवार सुबह कोलियरी प्रबंधक सुशील कुमार दास, यूनियन नेता रामजी यादव और कई श्रमिक चिरकुंडा थाना पहुंचे.

जानकारी देते एसडीपीओ, ईसीएल मैनेजर और यूनियन प्रतिनिधि (Etv bharat)

इसी दौरान थाना प्रभारी ने थाना परिसर में अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने पर आपत्ति जताई और बेवजह भीड़ लगाने की बात कही. आरोप है कि इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो आगे चलकर धक्का मुक्की में बदल गई.

निरसा एसडीपीओ रजत मणिक बाखला ने बताया कि थाना परिसर में भारी हंगामे की सूचना मिली थी. जांच में सामने आया कि ईस्ट कुमारधुबी स्थित ईसीएल कोलियरी में केबल चोरी की घटना हुई है, जिसमें बड़ी संख्या में केबल चोरी हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस चोरी की सूचना समय पर थाने को नहीं दी गई थी.

कंपनी के कर्मचारी थाना पहुंचे और दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं से दहशत में होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने उन्हें लिखित आवेदन देने को कहा है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है: रजत मणिक बाखला, एसडीपीओ

ये भी पढ़ें- बोकारो पुलिस ने 5 चोर को किया गिरफ्तार, लाखों की बैटरी बरामद

पलामू में कंबल को लेकर बवाल, बीडीओ और कर्मचारी पर चोरी का आरोप

लगातार चोरी की घटनाओं से गढ़वा के लोग परेशान, पुलिस के हाथ अब भी खाली