ETV Bharat / state

सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा मना रहे नए साल का जश्न, रात 10 बजकर 45 मिनट का समय खास

शनिवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर पृथ्वी, सूर्य के सबसे निकट होगी, सुपरमून जैसा होगा नजारा.

SUPERMOON
सूपरमून जैसा नजारा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : January 3, 2026 at 4:07 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल: नए साल का पहला वीकेंड सूपर मून जैसे मून के साथ मनेगा. इसे यूं कह लीजिए कि नए साल का स्वागत इस वीकेंड चंद्रमा और सूर्य दोनों पृथ्वी के और नजदीक होंगे. एक तरफ चंद्रमा पृथ्वी के पास पहुंचकर लगभग सूपरमून जैसा होगा. शनिवार रात 10 बजकर 45 मिनट का समय होगा, जब पृथ्वी सूर्य के सबसे निकट होगी.

नए साल का जश्न ऐसा भी, चंदा सूरज धरती के पास

पृथ्वी पर नये साल का जश्न मनाने शनिवार को चंद्रमा और सूर्य दोनों पृथ्वी के पास हैं. जहां चंद्रमा पृथ्वी के पास आकर लगभग सुपरमून जैसा होगा, तो पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करते हुए उस बिंदु पर पहुंच रही है, जो सूर्य के सबसे नजदीक है.

शनिवार को पृथ्वी, सूर्य के सबसे निकट होगी (ETV Bharat)

इस बारे में जानकारी देते हुए नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि "ये पिंड अपनी परिक्रमा अंडाकार पथ में करते हैं, जिससे पूरी परिक्रमा के दौरान ये एक बार सबसे पास के बिंदु पर आते हैं, तो एक बार सबसे दूर पहुंच जाते हैं. नये साल की शुरूआत में इस वीक एंड ही इनके पास आने की स्थिति आ गई है. पास आने की यह स्थिति पेरिहेलियन कहलाती है."

रात 10 बजकर 45 मिनट का समय क्यों होगा खास

सारिका ने बताया कि "रात्रि 10 बजकर 45 मिनट पर पृथ्वी, सूर्य के सबसे निकट पहुंच जाएगी. इसकी दूरी घटकर 14 करोड़ 70 लाख 99 हजार 894 किमी रह जाएगी, जबकि जुलाई में यह बढ़कर 152,087,774 किमी हो जाएगी. अनेक सोशल मीडिया में शनिवार को चंद्रमा को वुल्‍फ सुपरमून के रूप मे बताया गया है. खगोल विज्ञान की दृष्टि से चंद्रमा 1 जनवरी को पृथ्वी के सबसे नजदीक बिंदु पर पहुंचा था.

Science communicator Sarika Gharu
शनिवार रात सुपरमून जैसा होगा नजारा (ETV Bharat)

अब यह दूर होना शुरू हो चुका है, इसलिये यह सुपरमून जैसा है पूरी तरह, लेकिन सुपरमून नहीं है. पूर्णिमा की अवस्था में पहुंचने पर, चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित रहते हुए पृथ्वी से लगभग 362,000 किमी की दूरी पर होगा और यह शाम उदित होकर रात भर आकाश में रहेगा. अगर आप वास्तविक सबसे बड़े और चमकदार सुपरमून देखना चाहते हैं, तो इसके लिए 24 दिसंबर का इंतजार करना होगा."