Video: चूरू में धूल का बवंडर, दिन में हो गई रात, थमी वाहनों की रफ्तार
चूरू में दिन में चले तूफानी बवंडर के चलते वाहनों को दिन में ही हैडलाइट से सफर करना पड़ा.

Published : May 30, 2026 at 3:49 PM IST
चूरू: शहर में शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि दिन में ही अंधेरा छा गया. तेज धूल भरी आंधी और धूल के विशाल बवंडर ने पूरे आसमान को ढक लिया. जिससे कुछ देर के लिए हालात रात जैसे नजर आने लगे. दोपहर करीब 2 बजे उठी तेज आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई. सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा. धूल का गुबार इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी तक देख पाना भी मुश्किल हो गया.
अचानक बदले मौसम के कारण बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग धूल और तेज हवाओं से बचने के लिए दुकानों और सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए. आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़-पौधों और बिजली लाइनों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है. भीषण गर्मी से जूझ रहे क्षेत्र के लोगों को मौसम परिवर्तन से राहत तो मिली, लेकिन धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. सरदारशहर में धूल के बवंडरों से पूरा आकाश मानो कैद हो गया और दिन के उजाले में अंधेरे जैसा नजारा देखने को मिला.
पढ़ें: Sandstorm in Barmer : थार नगरी में रेत का बवंडर, दिन में छाया अंधेरा - Rajasthan Hindi News
सरदारशहर में शनिवार दोपहर धूल भरी आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि दिन में ही अंधेरा छा गया. दोपहर दो बजे धूल के बवंडरों ने पूरे आसमान को ढक लिया, दृश्यता कम होने से वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी और सड़कों पर रफ्तार थम गई. अचानक बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन धूल के गुबार ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया.

