ETV Bharat / state

दुष्यंत चौटाला विवाद में होगी SIT जांच, DSP बोले -"ओवरटेक किया, बदसलूकी की, पायलट गाड़ी रखने का प्रावधान नहीं"

हिसार में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले में डीएसपी कमलजीत ने प्रेस कांफ्रेंस की है.

Dushyant Chautala Hisar Police Clash Update DSP Kamaljeet SIT Probe
दुष्यंत चौटाला विवाद में होगी SIT जांच (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : April 19, 2026 at 7:47 PM IST

|

Updated : April 19, 2026 at 8:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

हिसार : हरियाणा के हिसार में जेजेपी नेताओं के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. हिसार में पुलिस ने अपना बयान जारी करते हुए घटना की जानकारी दी. दुष्यंत चौटाला के काफिले पर भी रैश ड्राइविंग के आरोप लगाए गए हैं. हिसार पुलिस ने एक CCTV फुटेज जारी की है जिसमें दुष्यंत चौटाला के काफिले में शामिल पायलट गाड़ी पुलिस की बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते हुए दिख रही है. पूरे मामले की जांच अब एसआईटी को सौंप दी गई है. साथ ही कहा गया कि वाई प्लस सुरक्षा में प्राइवेट पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है.

"वीसी ऑफिस के गेट को तोड़ने की कोशिश" : डीएसपी कमलजीत के अनुसार 16 अप्रैल को जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला अपने समर्थकों के साथ वीसी ऑफिस पहुंचे थे, जहां प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस का आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने वीसी कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश की और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्रता की. इस मामले में सिटी थाना हिसार में केस दर्ज किया गया है, जिसमें दिग्विजय चौटाला समेत आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने बताया कि छह लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा चुकी है, जबकि कुछ अन्य नाम भी सामने आए हैं.

दुष्यंत चौटाला विवाद में होगी SIT जांच (Etv Bharat)

"गलत तरीके से ओवरटेक किया" : 17 अप्रैल को दिग्विजय चौटाला और दुष्यंत चौटाला समर्थकों के साथ सामूहिक गिरफ्तारी देने पहुंचे थे. इसी दौरान दुष्यंत चौटाला के काफिले की पायलट गाड़ी पर तेज रफ्तार और गलत तरीके से ओवरटेक करने के आरोप लगे. पुलिस का कहना है कि हादसा होते-होते बचा. पुलिस ने ये भी आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एसआई राजकुमार के साथ अभद्रता की गई और धक्का दिया गया. साथ ही कहा गया कि वाई प्लस सुरक्षा में प्राइवेट पायलट गाड़ी का कोई प्रावधान नहीं है. अब दोनों पक्षों की शिकायतों पर एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Last Updated : April 19, 2026 at 8:05 PM IST