ETV Bharat / state

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी की 'एंट्री', थिरके पूर्व विधायक का वीडियो वायरल, देखिए...

उकाराम देवासी की टीम ने भजनों के बीच जब पीएम मोदी पर आधारित गाना गाया तो माहौल बदल गया.

Former MLA Jagsiram Koli dancing
थिरकते पूर्व विधायक जगसीराम कोली (Photo source: Social media and former MLA Jagsiram Koli)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : December 13, 2025 at 5:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरोही: जिले में देवासी समाज के कलाकारों के गाने पर थिरक रहे पूर्व विधायक जगसीराम कोली का नृत्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देवासी समाज के कलाकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिमा मंडन करता गाना गा रहे हैं, जिस पर पूर्व विधायक जगसीराम कोली गमछा लहराते हुए नाच रहे हैं.

जिले के रेवदर क्षेत्र के नागानी गांव में मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा थी.इसमें देवासी समाज के प्रसिद्ध भजन गायक उकाराम देवासी ने अपनी टीम के साथ प्रस्तुति दी. देशी भजनों के बीच जब प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित गाना गाया तो माहौल मोदीमय हो गया. धुन और शब्दों पर वहां मौजूद लोग झूमने लगे. इसमें पूर्व विधायक जगसीराम भी थे. पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने बताया कि यह आयोजन धार्मिक था. भजनों की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. प्रधानमंत्री मोदी के कार्य और व्यक्तित्व से लोग प्रभावित हैं. इसी भावना के चलते कलाकारों ने मोदी आधारित गाना गाया तो वे खुद को नाचने से रोक नहीं पाए.

कार्यक्रम में थिरकते पूर्व विधायक. (source: Social media and former MLA Jagsiram Koli)

पढ़ें:सिरोही में 50 फीट ऊंची पहाड़ियों पर चढ़कर सुनी प्रधानमंत्री मोदी की 'मन की बात'

गाने के बोल थे-भले जगत में आए मोदीजी, झीना-झीना उड़े गुलाल, मोदीजी का युग आया…. जैसे ही ये पंक्तियां गूंजी श्रद्धालु और श्रोता तालियों के साथ झूमने लगे. इसी दौरान मंच के पास मौजूद पूर्व विधायक जगसीराम कोली भी जमकर नाचने लगे. लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडिया अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.