ETV Bharat / state

पुलिस ने दिया 60 लाख का गिफ्ट, 1 साल में चौथी बार दुर्ग पुलिस ने किया कमाल

पुलिस ने खोया सामान ढूंढने के लिए महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश की गलियों के खाक छाने.

RETURNED PHONES WORTH 60 LAKH
पुलिस ने दिया 60 लाख का गिफ्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 2, 2026 at 5:22 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: इंसान जबतक जगा होता है, तबतक मोबाइल फोन उसके आस-पास ही होता है. कई बार हम बाजार या रास्ते में अपना मोबाइल फोन अपनी लापरवाही से गुम कर देते हैं. रोजमर्रा के अलावा कई बातों की अहम जानकारी और फोटो हमारे मोबाइल फोन में ही सेव होती है. बैंक से लेकर आधार कार्ड तक की सूचना उसमें स्टोर होती है. ऐसे में जब हमारा फोन गुम हो जाता है, तब हम बेहद परेशान हो जाते हैं. डेटा रिकवरी का टेंशन तो बढ़ता ही है, फोन के गलत इस्तेमाल की संभावना भी बढ़ जाती है. फोन के जरिए आर्थिक अपराध होने की भी संभावना होती है. कुल मिलाकर आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक परेशानी भी हमें उठानी पड़ती है. ज्यादातर लोग ये मान लेते हैं कि गुम हुआ फोन अब उनको नहीं मिलेगा, शिकायत करने की इसके लिए जरूरत नहीं है. लेकिन दुर्ग पुलिस ने लोगों की इस सोच को गलत साबित किया है.

60 लाख के गुम फोन मालिकों को लौटाए गए

मंगलवार को दुर्ग डीआईजी, विजय अग्रवाल ने गुम हुए 60 लाख के मोबाइल फोन अपने हाथों से लोगों को लौटाए. जिन लोगों ने अपने फोन गुम होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, उन लोगों के फोन उनको बुलाकर पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से दिए गए. जिन लोगों के खोए हुए फोन उनको वापस मिले वो पुलिस को ढेरों धन्यवाद देकर गए. लोगों ने यहां तक कहा कि उनके मन में जो छवि पुलिस के लिए बनी थी वो बिल्कुल बदल चुकी है. पुलिस की वजह से ही उनका खोया हुआ फोन आज उनको वापस मिल पाया है. दुर्ग पुलिस ने बताया कि गुम हुए लोगों की शिकायत के आधार पर उनके फोन की खोज की गई. पुलिस ने पड़ोसी राज्यों महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश से गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए.

पुलिस ने दिया 60 लाख का गिफ्ट (ETV Bharat)

पुलिस कंट्रोल रुम के जरिए लोगों को सूचना दी गई कि वो अपने गुम हुए मोबाइल फोन आकर कलेक्टर कर लें. हमने फोन के वास्तविक मालिकों को जरूरी दस्तावेजों के साथ यहां बुलाया और उनसे मिलान करने के बाद उनको उनका फोन लौटाया. गुम हुए फोन को खोजने में हमारी एंटी क्राइम एण्ड सायबर यूनिट और थाना प्रभारियों ने बड़ी भूमिका निभाई: विजय अग्रवाल, डीआईजी

800 गुम फोन लौटाए गए

डीआईजी ने बताया कि साल 2024-2025 एवं 2026 में गुमे हुए मोबाइल फोन को सीईआईआर पोर्टल से ट्रेस कर बरामद किया गया. एंटी क्राइम एण्ड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर एवं पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश क्षेत्रों में चल रहे कुल 201 कंपनियों के फोन जिनकी कीमत करीब 41 लाख है बरामद की. कुल 800 फोन पुलिस ने खोज निकाले.

पुलिस की कार्यशैली को लेकर बदलनी होगी सोच

डीआईजी विजय अग्रवाल ने बताया कि गुम मोबाइल फोन को बरामद करने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. साल भर के भीतर चौथी बार हम लोगों को उनके खोए हुए फोन लौटा रहे हैं. डीआईजी ने बताया कि दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया साइट पर बरामद मोबाइल के आईएमईआई नंबरों की लिस्ट अपलोड की जा रही है, जिससे मिलान कर संबंधित मोबाइल मालिकों को एंटी क्राइम एण्ड सायबर यूनिट कार्यालय अपना मोबाइल मिल सकेगा. पुलिस ने कहा कि अगर किसी का फोन गुम होता है तो वो ये नहीं सोचे कि उसे उसका फोन मिलेगा या नहीं, आप थाने में शिकायत दर्ज करें हम उस फोन को खोजेंगे और आपको वापस करेंगे.

48 घंटे तक खून के लिए भटकते रहे माता पिता, 22 वर्षीय युवती की मौत

जनता का अपमान और गुंडागर्दी नहीं बर्दाश्त , रूपेश पांडे के निलंबन पर भाजपा का बड़ा संदेश

बेमेतरा में सीएम साय के प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला, दुर्ग कमिश्नर ने जांच की शुरू