ETV Bharat / state

स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के सुपेला में बड़ी चोरी, 50 लाख का माल साफ, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग भिलाई के सुपेला में सोमवार की देर रात को सूने मकान में चोरी हुई है. चोरी की इस वारदात से हड़कंप है.

Theft in Durg Bhilai
दुर्ग भिलाई में चोरी (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 5, 2026 at 3:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. सोमवार देर रात को चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाया है. नेहरू नगर पश्चिम स्थित पॉश कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए 50 लाख रुपये से ज्यादा की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है.यह वारदात सोमवार दोपहर 12:30 बजे से देर रात 2:00 बजे के बीच की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना

जानकारी के मुताबिक मकान मालिक विनय कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ अम्रपाली सोसायटी में आयोजित भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने गए थे. वे नेहरू नगर पश्चिम स्थित किराए के मकान में रहते हैं। देर रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. अंदर जाकर देखा तो अलमारी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था, जिसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ.

दुर्ग भिलाई पुलिस की तफ्तीश (ETV BHARAT)

50 लाख रुपये की चोरी

पुलिस के अनुसार अलमारी में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 45 से 50 लाख रुपये तक के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे. वहीं परिजनों का कहना है कि चोरी की रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है. चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और आराम से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मकान मालिक विनय कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ अम्रपाली सोसायटी में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गए हुए थे. वे नेहरू नगर पश्चिम में किराए के मकान में रहते हैं. देर रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. अंदर प्रवेश करने पर अलमारी टूटी हुई थी और पूरा सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की घटना का पता चला.

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अलमारी में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और 45 से 50 लाख रुपये तक के सोने-चांदी के जेवरात रखे हुए थे.परिजनों का दावा है कि चोरी हुई संपत्ति की वास्तविक कीमत इससे भी अधिक हो सकती है. शादी के लिए जेवर बैंक लॉकर से निकालकर घर में रखे गए थे.चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस केस में जांच कर रही है- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी भिलाई

सीसीटीवी नहीं होने से बढ़ी चुनौती

घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आसपास के घरों में भी निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है. ऐसे में पुलिस अब आसपास के रास्तों और संदिग्ध लोगों की जानकारी जुटा रही है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं. चोरी के आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है.

बालोद के सरकारी स्कूल में शौचालय निर्माण में बड़ा भ्रष्टाचार, प्राचार्य ने की शिकायत

कुएं में विवाहिता का शव मिलने का मामला, दहेज हत्या के केस में पति गिरफ्तार