ETV Bharat / state

स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में मोटर पंप चोर गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने मोटर पंप चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. इससे किसानों को राहत मिलेगी.

Crackdown on thieves in Durg Bhilai
दुर्ग भिलाई में चोरों पर शिकंजा (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 1, 2026 at 6:50 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: देश की स्टील सिटी के रूप में शुमार दुर्ग भिलाई में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बार पुलिस ने खेतों में चोरी करने वाले मोटर पंप गिरोह पर दबिश दी है. पुलिस ने 10 घंटे के अंदर मोटर पंप चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. कुल 5 शातिर चोर गिरफ्तार किए गए हैं और तीन चोरियों का खुलासा पुलिस ने किया है.

मोटर पंप चोर गिरोह का पर्दाफाश

दुर्ग पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उतई थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर चोरी की तीन अलग-अलग वारदातों का सफल खुलासा करते हुए 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सभी आरोपी ग्राम पुरई के निवासी हैं. खेत में पानी पंप की लगातार हो रही चोरियों से परेशान किसानों को इस कार्रवाई से बड़ी राहत मिलेगी.

दुर्ग भिलाई क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)

दुर्ग पुलिस ने दी जानकारी

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों ने आर्थिक लाभ कमाने की नीयत से क्षेत्र के सुनसान स्थानों को निशाना बनाया था. चोरों ने शिवपारा, मदन ईंट भट्टी के पीछे मोटर पंप चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इसके अलावा उतई मेन रोड स्थित एक पोल्ट्री फार्म से कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले मोटर पंप और केबल वायर पार कर दिए थे.

घटना की शिकायत मिलने के बाद उतई पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई की. पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया. इनके कब्जे से चोरी किए गए तीनों मोटर पंप और भारी मात्रा में केबल वायर बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 37 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर रही है- मणिशंकर चंद्रा,एएसपी, दुर्ग ग्रामीण

मोटर चोरों पर पुलिस ने महज 10 घंटे के अंदर शिकंजा कसा है. अब पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस इन चोरों के और सदस्यों की तलाश कर रही है.

दुर्ग में स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूटा गुस्सा, महिलाओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर मीटर तोड़े

सलवार सूट पहनकर ज्वेलरी शॉप में लूट की वारदात, आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर लूटे गहने, पैदल ही भागे बदमाश