ETV Bharat / state

दुर्ग पुलिस ने जारी किया साल 2025 का रिपोर्ट कार्ड, 2024 के मुकाबले केस ज्यादा दर्ज हुए

दुर्ग जिले में 2024 में बीएनएस के तहत 7223 अपराध दर्ज हुए थे, 2025 में यह संख्या बढ़कर 7878 हो गई.

Durg Police Annual Report 2025
दुर्ग पुलिस ने जारी किया साल 2025 का रिपोर्ट कार्ड (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 9:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिला पुलिस ने वर्ष 2025 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड जारी किया है. इस रिपोर्ट में जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी गई है. पुलिस ने गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया.

अपराध पंजीकरण में बढ़ोतरी: एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2024 में बीएनएस के तहत 7223 अपराध दर्ज हुए थे, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 7878 हो गई. नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते हर शिकायत पर तुरंत अपराध दर्ज किया गया.

दुर्ग पुलिस ने जारी किया साल 2025 का रिपोर्ट कार्ड, 2024 के मुकाबले केस ज्यादा दर्ज हुए (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

93 प्रतिशत मामलों का निराकरण: वर्ष 2025 में बीएनएस और बीएनएसएस के तहत कुल 10927 अपराध पंजीबद्ध हुए, जिनमें से 93 प्रतिशत मामलों का निराकरण कर लिया गया है.

थानों में बेहतर चार्जशीट दर: पुलिस के मुताबिक सुपेला, भिलाई भट्टी, पुलगांव, अंडा और रणीतराई थाना क्षेत्रों में चार्जशीट की दर 95 से 98 प्रतिशत तक रही, जो पुलिस की सक्रियता को दिखाती है.

महिला और बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता: रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. महिलाओं के खिलाफ अपराधों में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास किया गया. महिला अनुसंधान इकाई लगातार मामलों की निगरानी कर रही है.

साइबर क्षेत्र में सख्ती की जरूरत: SSP ने कहा कि साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया है. हालांकि, इस क्षेत्र में और अधिक मजबूती की आवश्यकता बताई गई है.

शरीर से जुड़े अपराधों में कार्रवाई: हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और चोट जैसे मामलों में कुल 3815 केस दर्ज किए गए. इन मामलों में 5632 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

नशे के खिलाफ अभियान: नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट में 36 प्रतिशत अधिक कार्रवाई की गई. इस दौरान करोड़ों रुपये के मादक पदार्थ जब्त किए गए.

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलाया गया.

म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, जानिए कैसे आया मामला सामने
नए साल पर दुर्ग पुलिस अलर्ट, 31 दिसंबर की रात दुर्ग में सख्ती, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई
दुर्ग में नकली नोट बनाने वाले दंपती गिरफ्तार, प्रिंटर समेत फेक करंसी जब्त