ETV Bharat / state

सोशल मीडिया पर फायरिंग का रील किया अपलोड, पहुंच गए जेल, दुर्ग पुलिस का एक्शन

दुर्ग भिलाई पुलिस ने सोशल मीडिया पर फायरिंग का रील अपलोड करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया है.

Durg Crime News
दुर्ग क्राइम न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 12, 2026 at 9:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: आज के दौर में युवा पीढ़ी पर रील बनाने की सनक सवार है. रील बनाने के लिए युवा किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. सोशल मीडिया पर लाइक, शेयर और फॉलो के चक्कर में युवा यह भी नहीं देखते हैं कि वो सही कर रहे हैं या गलत कर रहे हैं. रील के जरिए पॉपुलर होने की चाहत में युवा ऐसे वीडियो बना लेते हैं जो उन्हें नहीं बनाना चाहिए. ऐसा ही मामला दुर्ग से सामने आया है. यहां पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर रील बनाने वाले युवकों पर दुर्ग पुलिस ने एक्शन लिया है.

फायरिंग का वीडियो वायरल, दुर्ग पुलिस की कार्रवाई

दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर पिस्टल नुमा हथियार से फायरिंग कर रील बनाने वाले एक आरोपी सहित उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने यह एक्शन लिया है. वीडियो वायरल होने पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों ने माफ़ी भी मंगवाई.

दुर्ग भिलाई के एएसपी मणिशंकर चंद्रा (ETV BHARAT)

पिस्टल नुमा हथियार से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की सूचना पर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है- मणिशंकर चंद्रा,एएसपी,दुर्ग ग्रामीण

साल 2019 का था वीडियो

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने यह वीडियो 2019 में बनाया. उसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. आरोपी दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवको को न सिर्फ गिरफ्तार किया है, बल्कि उन्हें भविष्य में इस तरीके की घटना को न किए जाने का भी निर्देश दिया है. उनसे कान पकड़वाकर माफी भी मंगवाई गई है. पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. उन्हें कोर्ट में पेश किया है. आरोपियों में जयदीप कांडा और उसके सहयोगी पवन सिंह और गगन दीप सिंह शामिल हैं.

कवर्धा में सामनापुर पुल से भारतमाता चौक तक बनेगी नई सड़क, विजय शर्मा ने 2.60 करोड़ की परियोजना का किया भूमिपूजन

छत्तीसगढ़ में कोयला कारोबारियों पर आईटी की रेड, बिलासपुर से जांजगीर तक हड़कंप

रायपुर पुलिस का साइबर फ्रॉड पर एक्शन, राजस्थान से 2 ठग गिरफ्तार, ऐप भेजकर मोबाइल हैक करते थे