ETV Bharat / state

दुर्ग में खारून किनारे हथियारों का सौदा, देसी कट्टा और 2 लाख कैश के साथ पकड़ा गया आरोपी

खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को दुर्ग जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Illegal Weapons Action
देसी कट्टा और 2 लाख कैश के साथ पकड़ा गया आरोपी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 6, 2026 at 8:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिले में पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. कुम्हारी पुलिस ने घेराबंदी कर एक ऐसे शख्स को दबोचा है, जो खारून नदी के किनारे हथियारों का सौदा करने की फिराक में था. आरोपी के पास से पुलिस ने न केवल हथियार, बल्कि भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है.

दुर्ग में खारून किनारे अवैध हथियार पर एक्शन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सफेद बोरी में अवैध हथियार

एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है. आरोपी एक सफेद बोरी में अवैध हथियार और नकदी छिपाए हुए था और किसी ग्राहक का इंतजार कर रहा था. सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी.

Illegal Weapons Action
खारून नदी रेलवे ब्रिज के नीचे अवैध हथियार बेचने के फिराक में था आरोपी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

भागने की कोशिश

पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा. तलाशी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई. आरोपी के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपये नगद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया.

Illegal Weapons Action
2 लाख कैश के साथ पकड़ा गया आरोपी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

वैध दस्तावेज नहीं थे

पकड़े गए आरोपी का नाम अविनाश आष्टिकर जो रायपुर के कबीर नगर का निवासी है. आरोपी के पास बरामद रकम और हथियार का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल सामग्री जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार किसे बेचने वाला था और इतनी बड़ी नकदी का स्रोत क्या है.

गवाही देने से खफा बदमाश ने मारा चाकू, दो युवक चाकूबाजी में घायल, आरोपी गिरफ्तार
सावधान! कमीशन पर बिक रहे सिम, अवैध ट्रांजेक्शन का खुलासा
स्टील सिटी दुर्ग भिलाई के सुपेला में बड़ी चोरी, 50 लाख का माल साफ, जांच में जुटी पुलिस