ETV Bharat / state

दुर्ग पुलिस ने झपटमारी और ब्लेड से हमला करने के मामले का किया खुलासा, आरोपियों का निकाला जुलूस

दुर्ग में दो वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है. झपटमारी और ब्लेड से हमला करने का मामले शामिल है.

Durg crime news
दुर्ग पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 25, 2026 at 5:15 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिला में पुलिस ने दो अलग-अलग आपराधिक मामलों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. दोनों ही मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ आरोपियों को पकड़ा, बल्कि इलाके में उनका जुलूस निकालकर सख्त संदेश भी दिया.

पुरानी रंजिश में धारदार हथियार से हमला

डबरापारा ओवरब्रिज के पास पुरानी रंजिश के चलते जग्गा ढीमर पर जानलेवा हमला किया गया. आरोपियों दीपक भारती और पवन भारती ने पहले गाली-गलौज की और फिर धारदार ब्लेड से हमला कर दिया. इस हमले में पीड़ित के गले और हाथ पर चोट आई.

पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

आरोपियों को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. मुख्य आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड भी बरामद किया गया. पुलिस ने आरोपियों का क्षेत्र में जुलूस निकाला और बाद में उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.

भेड़ और नकदी की झपटमारी का खुलासा

दूसरी घटना पंचदेवरी तिराहा के पास हुई, जहां मोटरसाइकिल से लौट रहे एक व्यक्ति से तीन युवकों ने झपट्टा मारकर एक भेड़ और 5,000 रुपये नकद लूट लिए. पीड़ित मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी ने थाना कुम्हारी में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की.

भेड़ और नकदी की झपटमारी का खुलासा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

2 गिरफ्तार, तीसरे की तलाश

इस मामले में राजू बेलदार और राकेश सोरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके पास से लूटी गई भेड़ और वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कूटी बरामद की गई है. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

पुलिस का सख्त संदेश

दोनों मामलों में आरोपियों का जुलूस निकालकर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. इन कार्रवाइयों से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है. एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

किसान की हत्या का खुला राज, छोटी सी बात बनी हत्या की वजह, आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग में बेखौफ हुए चाकूबाज, लूट का विरोध करने पर युवक को मारा चाकू, छावनी इलाके में सनसनीखेज वारदात
गुंडे और नशेड़ियों की खैर नहीं: दुर्ग में महिला कमांडो टीम फिर एक्टिव