दुर्ग अफीम खेती कांड, जेल में बंद बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को जमानत
अफीम की खेती केस में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को जमानत मिल गई है. कोमेंद्र सोनकर की रिपोर्ट

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : September 1, 2026 at 10:59 PM IST
दुर्ग: अफीम खेती के मामले में हाईकोर्ट से BJP नेता विनायक ताम्रकार को जमानत मिल गई है. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के समोदा गांव में अफीम की खेती का खुलासा हुआ था,पुलिस ने 6 मार्च को अफीम की खेती पर छापेमार कार्रवाई की थी. जहां से करोड़ों रुपए की अफीम पकड़ी गई थी. इस केस में पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. इस केस में दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं.
8 करोड़ के अफीम के पौधे हुए थे बरामद
इस केस में 9 सितंबर से कोर्ट ट्रायल में शुरू होगा. पुलिस ने इस मामले में करीब समोदा के बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत से 8 करोड़ के अफीम के पौधे बरामद किए थे. इस मामले में पुलिस ने बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार, सुखाराम बिश्वाई, मदरूपा राम बिश्वाई, रणछोड़ उर्फ रंजीत सिंह,सुनील देवासी,छोटू बिश्वाई,विकास बिश्वाई,मनीष ठाकुर को गिरफ्तार किया. इस केस में श्रवण बिश्वाई,अचलाराम जाट फरार बताए जा रहे है.
अफीम की खेती के मामले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार सहित 5 लोगों को जमानत मिली है. जिसमें 4 लोगों को पहले दुर्ग कोर्ट और हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. जबकि बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार को मंगलवार को हाई कोर्ट से जमानत मिली है- द्रोण ताम्रकार, लोक अभियोजक, दुर्ग सत्र न्यायालय
अफीम खेती केस में 5 आरोपियों को अब तक जमानत मिल चुकी है. इसमें बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार भी शामिल हैं. अभी भी 3 आरोपी जेल में बंद है. पुलिस ने इस मामले में 939 पन्नों का चार्जशीट पेश किया था,वही इस मामले में पुलिस कर्मी सहित 79 लोगों को गवाह बनाया गया है.

