ETV Bharat / state

भिलाई में मालगाड़ी डिरेल: एसीसी सीमेंट फैक्ट्री की साइडिंग पर हादसा, कोई हताहत नहीं

मालगाड़ी का इंजन और वैगन हुआ डिरेल, हादसा जामुल साइडिंग फैक्ट्री की निजी लाइन पर होने से मुख्य रेल यातायात नहीं हुआ प्रभावित

Durg goods train derail
भिलाई में मालगाड़ी डिरेल, एसीसी सीमेंट फैक्ट्री की साइडिंग पर हादसा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 22, 2026 at 8:52 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिले भिलाई जामुल स्थित एसीसी सीमेंट कंपनी से सीमेंट लेकर भिलाई की ओर जा रही एक मालगाड़ी का इंजन और एक डिब्बा (वैगन) पटरी से उतर गया. यह घटना शंटिंग के दौरान सुबह करीब 9 बजे हुई. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और न ही मुख्य रेल यातायात प्रभावित हुआ.

Durg goods train derail
मालगाड़ी का इंजन और वैगन हुआ डिरेल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कैसे हुआ हादसा?

सुबह करीब 9 बजे एसीसी सीमेंट फैक्ट्री से सीमेंट लोड करके एक मालगाड़ी भिलाई की तरफ रवाना हो रही थी. इसी दौरान अचानक ट्रेन का इंजन और एक वैगन पटरी से नीचे उतर गए. पटरी से उतरने के बाद भी इंजन कुछ दूरी तक जमीन पर घिसटता हुआ आगे बढ़ा.

खंभे टूटे, ओएचई केबल क्षतिग्रस्त

जमीन पर इंजन के घिसटने के कारण पटरी के किनारे लगे बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए. खंभों को नुकसान पहुंचने से रेलवे की ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) केबल भी टूट गई. हादसे के तुरंत बाद लोको पायलट (ट्रेन चालक) ने रेलवे और एसीसी सीमेंट कंपनी के आला अधिकारियों को इसकी सूचना दी.

खबर मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत टीम को बुलाया गया. टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डिरेल हुए इंजन और डिब्बे को वापस पटरी पर लाकर वहां से हटाया.

Durg goods train derail
टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद डिरेल हुए इंजन और डिब्बे को वापस पटरी पर लाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मुख्य रेल यातायात सुरक्षित

अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा जामुल साइडिंग (फैक्ट्री की निजी लाइन) पर हुआ था. मुख्य रेलवे ट्रैक इससे पूरी तरह दूर था, इसलिए आम ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा. हादसे की असली वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है.

मनेंद्रगढ़ में मॉकड्रिल: ट्रेन डिरेल के बाद राहत और बचाव कार्य का लाइव प्रदर्शन, हादसे से निपटने की तैयारी
रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, अगले 5 दिनों तक हीटवेव का अलर्ट
आग का तांडव: कवर्धा में तेंदूपत्ता से भरा वाहन जलकर खाक, हवा में उड़ने लगे जलते हुए पत्ते, मनेंद्रगढ़ में पूरा गोदाम लपटों से घिरा