ETV Bharat / state

दुर्ग में स्टील फैक्ट्री में वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

दुर्ग के छावनी में स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया.

Durg steel factory fire
दुर्ग में स्टील फैक्ट्री में वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की आग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 26, 2026 at 8:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: जिले की छावनी में स्थित गणपति स्टील फैक्ट्री में गुरुवार शाम अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि आसमान में धुएं के बड़े-बड़े गुबार और हवा में उभरते गुब्बारे जैसा भयावह दृश्य दिखाई देने लगा.

आसपास के लोगों में दहशत

आग लगते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में फैक्ट्री के पास इकट्ठा हो गए. उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. स्थानीय थाना पुलिस और हालात अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे.

स्टील फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया

आग के खतरे के कारण पुलिस ने आस-पास के लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर हटा दिया. इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. करीब आधा घंटा संघर्ष करने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी प्रकार की चोट या मौत की सूचना नहीं है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आग लगने का कारण

फैक्ट्री में हाल ही में डिस्मेंटल का काम चल रहा था. फैक्ट्री प्रबंधन के एक व्यक्ति ने बताया कि टैंकर हटाने के दौरान नीचे डामर था. उसी समय वेल्डिंग का काम किया जा रहा था. वेल्डिंग की चिंगारी डामर में गिरने से आग फैल गई.

बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, गाड़ी के केबिन में भड़की आग
होली से पहले दुर्ग पुलिस की ड्रग्स तस्करी पर कार्रवाई, अलग-अलग थाना इलाके से 8 तस्कर हेरोइन बेचते गिरफ्तार
ड्राय फ्रूट की दुकान में आग का तांडव, लाखों का माल जलकर खाक