ETV Bharat / state

दुर्ग में सिख परिवार की घर वापसी, अरदास के साथ दोबारा अपनाया सिख धर्म

दुर्ग में सात साल पहले धर्मांतरित सिख परिवार ने दोबारा अपने धर्म में घर वापसी की है.

Sikh family in Durg
दुर्ग में सिख परिवार की घर वापसी (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 24, 2026 at 8:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में धर्मांतरित एक सिख परिवार ने दोबारा अपने सिख धर्म पर आस्था जताई है. गुरुद्वारे में अरदास के साथ दोबारा सिख धर्म अपनाया है. करीब सात साल बाद सिख परिवार अपने मूल धर्म में वापस लौटा है. परिवार के मुखिया मनजीत सिंह ने संगत के सामने खुलकर बताया कि वर्षों पहले उनकी बेटी की बीमारी के दौरान वह परेशान थे. इस दौरान कुछ लोगों ने इलाज और बेटी के ठीक होने का भरोसा दिलाया था. इसी भरोसे की वजह से उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया था. उन्होंने कहा कि अब वे ईसाई धर्म को छोड़कर सिख धर्म में वापस आ गए हैं.

आत्ममंथन के बाद लिया फैसला - मनजीत सिंह

मनजीत सिंह मने बताया कि समय के साथ परिवार ने आत्ममंथन किया और अपने पूर्वजों की परंपरा में लौटने का निर्णय लिया, मनजीत सिंह ने सर्व समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह से संपर्क कर अपनी इच्छा जताई. इसके बाद सुपेला के गुरुद्वारे में विशेष दीवान सजाया गया. कीर्तन, अरदास और गुरबाणी के मधुर स्वर के बीच पूरे विधि-विधान से परिवार की धर्म में वापसी कराई गई. संगत की उपस्थिति में यह क्षण बेहद भावुक रहा,कई लोगों की आंखें नम दिखीं.

दुर्ग में धर्मांतरित सिख परिवार ने मूल धर्म में वापसी की (ETV BHARAT)

मैं पिछले 5 से 7 साल से ईसाई धर्म में था, लेकिन अब अपने सिख धर्म में लौटकर सच्चा सुकून मिल रहा है. मैं समाज का आभारी हूं जिन्होंने मुझे अपनाया- मनजीत सिंह, धर्म वापसी करने वाले शख्स

Gurdwara of Durg
दुर्ग का गुरुद्वारा (ETV BHARAT)

सिख धर्म के लोगों ने जताई खुशी

इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि यह केवल दो परिवारों की घर वापसी नहीं है बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जुड़ाव की पुनर्स्थापना है.उन्होंने घोषणा की कि परिवार के बच्चों को सिख सेवा समिति में जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से मजबूती से जुड़े रहें. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जहां संगत ने परिवार के नए आरंभ के लिए शुभकामनाएं दीं.

दुर्ग के जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों की पिटाई, दो शिक्षक गिरफ्तार

कभी नक्सलियों का ट्रेनिंग कैंप थी गोगुंडा पहाड़ी, आजादी के बाद अब पहुंची बिजली, गांव में रोशनी के साथ उम्मीदों का नया सवेरा