ETV Bharat / state

दुर्ग में निर्यात कर का विरोध, उद्योगपतियों ने की प्रेम प्रकाश पांडेय से मुलाकात

छत्तीसगढ़ की स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में निर्यात कर का विरोध हो रहा है.

Durg Bhilai News
दुर्ग भिलाई न्यूज (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 10, 2026 at 10:55 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: दुर्ग भिलाई जिले के सभी उद्योगपतियों को निर्यात कर लगाने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है. इसके बाद पूरे जिले में असंतोष फैल गया है. इस फैसले को लेकर उद्योगपति लगातार विरोध जता रहे हैं और इसे अनुचित बता रहे हैं. दुर्ग जिले के उद्योगपतियों ने शनिवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय से मुलाकात की है.

उद्योगपतियों से मिले प्रेम प्रकाश पांडेय

इस पूरे मसले पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने उद्योगपतियों की बातों को सुना. उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए वित्त सचिव मुकेश बंसल से चर्चा की. उन्होंने बताया कि जब देश में जीएसटी लागू किया गया था, तब यह स्पष्ट प्रावधान किया गया था कि नगर निगम संपत्ति कर के अलावा कोई अन्य कर नहीं वसूलेंगे, क्योंकि बाकी सभी कर जीएसटी के अंतर्गत समाहित कर दिए गए हैं. इसके बाद उन्होंने नगर निगम आयुक्त से भी बातचीत कर यह सवाल उठाया कि सरकार के स्पष्ट निर्णय के बावजूद निर्यात कर के नाम पर नोटिस क्यों जारी किए गए हैं.

दुर्ग में निर्यात कर का विरोध (ETV BHARAT)

क्या है उद्योगपतियों की पक्ष ?

उद्योगपतियों का कहना है कि पहले से ही वे जीएसटी और अन्य वैधानिक करों का भुगतान कर रहे हैं. ऐसे में नगर निगम द्वारा निर्यात कर के नाम पर एक नया कर लगाया जाना उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है, जो उद्योगों की लागत बढ़ाएगा और प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करेगा. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यदि यह कर लागू हुआ तो इससे स्थानीय उद्योगों का विकास प्रभावित होगा और निवेश का माहौल कमजोर पड़ सकता है.

इस पर नगर निगम आयुक्त ने बताया कि यह मामला शासन को मार्गदर्शन के लिए भेजा गया है और अंतिम निर्णय शासन स्तर पर ही लिया जाएगा. फिलहाल उद्योगपति शासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि सरकार उद्योगों के हित में कोई सकारात्मक फैसला करेगी.

गुड गवर्नेंस कागजों पर नहीं, अधिकारियों के काम-काज में दिखना चाहिए- सीएम साय

केसीसी लोन धोखाधड़ी केस, जेल में बंद कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू से मिले जयसिंह अग्रवाल

बैलाडीला पहाड़ी में एनसीएल कंपनी के विरोध में उतरे ग्रामीण, फर्जी ग्राम सभा कराने का लगाया गंभीर आरोप