ETV Bharat / state

दुमका में होली की धूम, रंगों-पिचकारियों से बढ़ी बाजार की रौनक, प्रशासन ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

होली को लेकर दुमका के बाजार सज गए हैं. प्रशासन का दावा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Dumka Holi markets
होली बाजार (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2026 at 10:44 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुमका : झारखंड की उप राजधानी दुमका में रंगों के त्योहार होली की धूम है. पूरा बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों, अबीर-गुलाल और मुखौटों से सज गया है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इससे दुकानदारों को भी अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है. इधर, प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का दावा किया है.

होली का उत्साह-उमंग

दुमका में होली को लेकर काफी उत्साह उमंग देखी जा रही है. इसका अच्छा असर बाजार पर पड़ा है. पूरा दुमका मार्केट रंग बिरंगी पिचकारियों, कलर्स और अबीर-गुलाल से सज गया है. तरह-तरह के मुखौटे भी बाजार के रौनक बढ़ा रहे हैं. होली की खरीदारी को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. उनका कहना है कि रंगों के इस त्योहार का हमें काफी इंतजार रहता है. इसमें हम अपने परिवार, दोस्तों, सगे संबंधियों के साथ रंग अबीर खेलते हैं, तरह-तरह की मिठाइयां खाते हैं, गले मिलते हैं और खुशियां मनाते हैं.

दुमका में होली की धूम (Etv Bharat)

इधर, होली के बाजार से स्थानीय दुकानदारों को लाभ मिल रहा है. लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, इससे दुकानदारों को अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है. दुकानदारों का कहना है कि हर्बल कलर्स की काफी डिमांड है. इस बार तरह-तरह की आकर्षक पिचकरियां आई है, जो बच्चों को काफी आकर्षित कर रही है.

Dumka Holi markets
होली बाजार (Etv Bharat)

डीसी और एसपी ने कहा - होली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इधर, रंगों के इस त्योहार में कोई व्यवधान न उत्पन्न हो जाए, इसे लेकर जिला प्रशासन काफी मुस्तैद है. लोगों से यह अपील की जा रही है कि आप वैसे लोगों को रंग न लगाएं, जो मना कर रहे हैं क्योंकि इससे माहौल बिगड़ता है.

Dumka Holi markets
होली बाजार (Etv Bharat)

दुमका उपायुक्त अभिजीत सिन्हा और एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि पेयजल विभाग, नगर परिषद, पुलिस प्रशासन सभी को अलर्ट मोड में रखा गया है. उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि लोगों को कोई परेशानी न हो. साथ ही अशांति फैलाने वाले चिन्हित लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. होली के दिन सभी चौक-चौराहे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेंगे.

यह भी पढ़ें:

सिंह मेंशन में साढ़े आठ साल बाद होली मिलन, मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने समर्थकों के साथ मनाया जश्न

झारखंड के जेलों में बंद 23 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की होली हुई हैप्पी होली, राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में रिहाई की बनी सहमति

होली में शराब पर सख्ती, इस पंचायत में लगाया गया प्रतिबंध, कार्रवाई की भी तैयारी