ETV Bharat / state

DU छात्रा ने गोली मारकर किया सुसाइड, फौजी पिता की राइफल से फायर

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच की जा रही.

DU की छात्रा ने की सुसाइड
DU की छात्रा ने की सुसाइड (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 5, 2026 at 9:57 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में दिल्ली विश्विद्यालय की छात्रा ने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. छात्रा का शव उसके घर पर मिला. सूचना मिलने ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है.

पुलिस को परिजनों ने बताया बेवर रोड नलकूप कॉलोनी के निवासी अंजलि (20) दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रही थी. वह बीते दिनों पहले घर आई थी. अंजलि के पिता सेना में हैं. पिता की पंजाब के भटिंडा में पोस्टिंग है. घर पर उनकी पत्नी और बेटा रहता हैं. घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था. पत्नी और बेटा बाहर थे.

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि 4 जुलाई को रात्रि करीब 2 बजे थाना फतेहगढ़ पर पीआरवी 112 पुलिस को सूचना मिली एक युवती द्वारा गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. सूचना पर थाना फतेहगढ़ पुलिस बेवर रोड नलकूप कॉलोनी के पास पहुंची. मौके पर घटना स्थल पर गहनता से निरीक्षण किया गया. युवती द्वारा लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या की यह घटना कारित की गई है, जिससे उसकी मृत्यु हो गई है. लाइसेंसी राइफल उसके पिता के नाम है. मौके पर फील्ड यूनिट बुलाकर साक्ष्य संकलन करने की कार्रवाई की गई है.

उच्च अधिकारियों द्वारा भी मौके का निरीक्षण भी किया गया है. लाइसेंसी राइफल को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल व जांच की जा रही है. आगे की अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.