ETV Bharat / state

दुर्ग भिलाई में DSP के बेटे समेत 3 ने दी जान, परिजनों से पूछताछ, खंगाले जा रहे मोबाइल

दुर्ग जिले में एक ही दिन हुई इन घटनाओं से हर कोई हैरान है. तीनों घरों के परिवार सदमे में हैं.

SUICIDE DURG BHILAI
दुर्ग सुसाइड (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 1, 2026 at 6:25 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: भिलाई में एक दिन तीन आत्महत्या के मामले सामने आए है. डीएसपी के बेटे समेत तीन युवकों ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. अलग-अलग जगहों पर तीन आत्महत्या के मामलों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है.

डीएसपी के बेटे ने की आत्महत्या

पहला मामला भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां डीएसपी संतोष झारिया के 20 वर्षीय बेटे आयुष झारिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आयुष रुंगटा कॉलेज का छात्र था और घटना के समय घर में अकेला था. पिता जब ड्यूटी से लौटे तो दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा, जहां बेटा फंदे पर लटका मिला. सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

DURG BHILAI CRIME
युवक ने की आत्महत्या (ETV Bharat Chhattisgarh)

परिवार को छोड़ जवान युवक ने दी जान

वहीं दूसरा मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के जैन मंदिर के पास का है, जहां 28 वर्षीय दीपक निर्मलकर ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दीपक अपने पीछे पत्नी, 4 महीने का मासूम बच्चा, छोटा भाई और बुजुर्ग मां को छोड़ गया है. इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है.

एक और युवक ने की आत्महत्या

तीसरे मामले की भी जानकारी सामने आई है, जिसमें दुर्ग जिले में ही एक और व्यक्ति ने आत्महत्या की है. हालांकि इस मामले में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है.

तीनों मामलों में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. मोबाइल और अन्य व्यक्तिगत पहलुओं की भी जांच की जा रही है-सत्यप्रकाश तिवारी, भिलाई नगर सीएसपी

जरुरी सूचना

आत्महत्या कोई समाधान नहीं है. यदि आपके मन में आत्महत्या के विचार आ रहे हैं, या आप किसी मित्र के बारे में चिंतित हैं, या आपको भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है, तो कोई है जो हमेशा आपकी बात सुनने के लिए मौजूद है. स्नेहा फाउंडेशन - 04424640050 (24x7 उपलब्ध) या आईकॉल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज की हेल्पलाइन 9152987821 पर कॉल करें (सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक उपलब्ध)

बलरामपुर जिला अस्पताल की छत से गिरकर महिला की संदेहास्पद मौत
IPL बेटिंग के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, चार आरोपियों को पुलिस ने किया अरेस्ट
दंतेवाड़ा पुलिस की पहल, 31 लाख से अधिक की गुम संपत्ति लौटाई, 141 मोबाइल नागरिकों को सौंपे