ETV Bharat / state

गले में सांप लटकाना पड़ा भारी, संतराम को कराया गया अस्पताल में भर्ती

जहरीले सांप का जहर फैलने से रोकने के लिए डॉक्टरों ने संतराम को लगाई एंटी स्नेक वेनम. मुकेश विश्वकर्मा की रिपोर्ट.

DRUNKEN MAN BITTEN BY SNAKE
गले में फन वाला सांप लटकाना पड़ा भारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 21, 2026 at 11:32 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जीपीएम: गुरुवार को गौरेला के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण ने जहरीले सांप को पकड़ लिया. शराबी कभी सांप को अपने हाथों से उसके फन को पकड़ने की कोशिश करता तो कभी उसे गले में लपेटकर घूमता. गांव वालों ने युवक को काफी समझाया कि सांप काफी जहरीला और फन वाला है, उसे छोड़ दे. लेकिन शराब के नशे में चूर ग्रामीण संतराम सांप को किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं हुआ. नतीजा ये हुआ कि सांप ने संतराम के हाथ पर काट लिया. सांप काटने के बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन संतराम वहां से भाग निकला. उसका कहना था कि उसे प्यास लगी थी लेकिन वहां उसे पानी नहीं दिया जा रहा था.

गले में सांप लटकाने वाला संतराम पहुंचा अस्पताल

सांप के काटते ही संतराम का हाथ सूजने लगा और वो दर्द से तड़पने लगा. लोगों ने उसे अस्पताल जाने की सलाह दी लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी. जब उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने लगी तब उसके भाई और भतीजे ने उसे अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने संतराम की हालत को देखते हुए उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया. पीड़ित संतराम की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है.

गले में फन वाला सांप लटकाना पड़ा भारी (ETV Bharat)

मैं पड़ोसी के यहां उससे मिलने गया था. वहां पर मैंने थोड़ी सी शराब पी ली. तभी घर में रखी पेटी के पास एक सांप निकल आया. तब मैंने नशे की हालत में सांप को पकड़ लिया. सांप ने मुझे एक जगह काट लिया. नशे की हालत में मुझसे ये हो गया: संतराम भैना, पीड़ित

कल जिला अस्पताल में इसको भर्ती कराया गया. हमने इसको एंटी वेनम वैक्सीन लगाया है. फिलहाल इनकी स्थिति सुधर रही है. मरीज फिलहाल खतरे से बाहर है. एक दो दिन तक यहां रखेंगे और सुधार होने के बाद घर जाने की इजाजत मिलेगी: डॉ विपिन भारद्वाज, जिला चिकित्सालय

शराब छोड़ने का किया वादा

संतराम ने परिवारवालों से वादा किया है कि वो अब कभी शराब को हाथ नहीं लगाएगा. डॉक्टरों का कहना है कि संतराम के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टर ने कहा कि अगर समय पर संतराम को एंटी वेनम इंजेक्शन नहीं मिलता तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता था. पीड़ित संतराम ने बताया कि सांप के काटने के बाद उसे बहुत तेज प्यास लग रही थी. डॉक्टरों और लोगों ने बताया कि सांप काटने के बाद पानी नहीं पिलाना है. डॉक्टर ने बताया कि जल्द ही संतराम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

संतराम भैना का वीडियो हुआ था वायरल

गुरुवार को संतराम भैना ने शराब के नशे में जहरीले सांप को पकड़ लिया और गांव वालों के सामने नाचने गाने लगा. संतराम का सांप के साथ नाचने गाने का वीडियो तेजी से वायरल भी हुआ. वहीं अपनी जान बच जाने पर संतराम ने नशे से तौबा करने की बात कही है.

शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग्रामीण, सांप ने कई बार डसा

कोरिया जिले में शराबी हेडमास्टर निलंबित, स्कूल के समय नशे में मिलने का आरोप, निरीक्षण के दौरान मिली कई कमियां

पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, बीवी ने शराबी शौहर को पैसे देने से किया था इंकार