ETV Bharat / state

गुरुग्राम की हाईराइज सोसाइटी में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे में धुत युवकों ने गार्ड से की बदसलूकी, देखें वीडियो

गुरुग्राम की सोसाइटी में नशे में युवकों ने देर रात हंगामा किया. इस दौरान युवकों ने गार्ड से बदसलूकी भी की.

Drunk Youths Create Ruckus in Gurugram
हाईराइज सोसाइटी में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : May 30, 2026 at 5:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम: गुरुग्राम के सेक्टर-92 स्थित सारे होम्स सोसाइटी में देर रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब कुछ युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक शराब के नशे में थे और सोसाइटी परिसर में अपनी गाड़ी खड़ी कर उसके गेट खोलकर तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहे थे. देर रात अचानक बढ़े शोर-शराबे से आसपास रहने वाले लोग परेशान हो गए.

गार्ड से की अभद्रता, बढ़ा विवाद: जब सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने युवकों को नियमों का पालन करने और म्यूजिक बंद करने के लिए कहा तो मामला और बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवकों ने गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार किया और उसके साथ बहस करने लगे. कुछ समय तक परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा. इसके बाद आसपास के लोग वहां आ गए.

गुरुग्राम की हाईराइज सोसाइटी में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा (ETV Bharat)

पहले भी लग चुके हैं हुड़दंग के आरोप: सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है. स्थानीय लोगों के अनुसार संबंधित युवकों पर पहले भी सोसाइटी में अनुशासनहीनता और हुड़दंग करने के आरोप लग चुके हैं. एक निवासी ने कहा कि, "इन युवकों की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है. सोसाइटी प्रबंधन ने उन पर जुर्माना भी लगाया था, लेकिन उनकी हरकतों में कोई बदलाव नहीं आया."

वीडियो आया सामने: घटना के दौरान सोसाइटी में मौजूद एक निवासी ने पूरे घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. घटना का वीडियो अब सामने आया है. वीडियो में युवकों के हंगामे और मौके पर बने विवाद की झलक दिखाई दे रही है, जिसके बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है.

पुलिस जांच में जुटी: घटना के बाद सोसाइटी के निवासियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें:पलवल में आपसी रंजिश में दफ्तर में घुसाई कार, फिर हथौड़े से हमले की फैलाई अफवाह, CCTV फुटेज से खुला राज