ETV Bharat / state

शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग्रामीण, सांप ने कई बार डसा

गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में शराबी ग्रामीण पड़ोसी के घर सांप पकड़ने पहुंचा फिर गले में लटकाकर घूमता रहा

puts snake around neck
शराब के नशे में सांप को गले में डालकर घूमता रहा ग्रामीण (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 20, 2026 at 2:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यहां एक ग्रामीण शराब के नशे में पड़ोसी के घर में घुसे फन वाले जहरीले सांप को पकड़ने पहुंच गया. इसके बाद उसने सांप को पकड़कर अपने गले में फंसा लिया और काफी देर तक गांव में घूमता रहा.

लोगों ने रोका लेकिन....

इस दौरान गांव के लोग उसे ऐसा करने से रोकते रहे लेकिन संतराम शराब के नशे में इतना मस्त था कि किसी की भी बात उसने नहीं सुनी. सांप को गले में डालकर घूमने का वीडियो भी लोगों ने बना लिया जो वायरल हो रहा है.

शराबी ग्रामीण पड़ोसी के घर सांप पकड़ने पहुंचा फिर गले में लटकाकर घूमता रहा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

संतराम भैना को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, पर वह अस्पताल से भाग गया. जहां पर सांप ने डसा था उस जगह पर काफी सूजन है उसे. हम लोगों ने फिर से कहा है कि परिजन उसे लेकर अस्पताल जाएं और उसका सही से इलाज कराएं: संतोष राठौर, जनपद सदस्य

जहरीले सांप ने कई बार डसा

बताया जा रहा है कि इस दौरान जहरीले सांप ने संतराम को कई बार डसा. सांप के जहर का असर होने पर ग्रामीण संतराम की हालत भी बिगड़ने लगी. इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से भी मौका पाकर संतराम भाग निकला.

puts snake around neck
गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में सांप के साथ खिलवाड़ (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

तलाश में जुटे ग्रामीण

अस्पताल से भागने के बाद से संतराम भैना का कोई पता नहीं चल पाया है. परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे हैं. वहीं ग्रामीणों ने इस तरह जहरीले सांप को पकड़ने और उसके साथ खिलवाड़ करने को बेहद खतरनाक बताया है. विशेषज्ञों के अनुसार जहरीले सांप के काटने के बाद तत्काल चिकित्सकीय उपचार जरूरी होता है और ऐसी स्थिति में लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

धमतरी में बाइक के अंदर छिपा मिला साढ़े चार फीट लंबा कोबरा, रेस्क्यू के दौरान जुटी लोगों की भीड़
जीपीएम में घर में खेल रही 5 साल की बच्ची को सांप ने डसा
जिस सांप ने डसा उसी को गले में लपेटकर पहुंचा अस्पताल, आप ना करें अपनी जान से खिलवाड़