ETV Bharat / state

गुरुग्राम में नशे में धुत कार ड्राइवर का तांडव, कई लोगों को रौंद डाला, लोगों ने की जमकर पिटाई

हरियाणा के गुरुग्राम में नशे में धुत कार ड्राइवर ने सड़क पर कहर बरपाते हुए कई लोगों को रौंद डाला.

Drunk driver goes on rampage in Gurugram tramples several people
गुरुग्राम में नशे में धुत कार ड्राइवर का तांडव (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : March 3, 2026 at 10:54 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 11:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गुरुग्राम : हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम के ज्योति पार्क मंडी इलाके में सोमवार रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक नशे में धुत कार चालक ने अपनी सफेद रंग की ब्रेजा कार से कई लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

कार ने लोगों को रौंदा : मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8 बजे की है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक सफेद रंग की ब्रेजा कार बेहद तेज रफ्तार और अनियंत्रित तरीके से मंडी क्षेत्र में दाखिल हुई. कार चालक नशे में इस कदर धुत था कि उसे राहगीरों का अंदाजा नहीं रहा और उसने एक के बाद एक 3 से 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घायल सड़क पर ही गिरकर तड़पने लगे.

गुरुग्राम में नशे में धुत कार ड्राइवर का तांडव (Etv Bharat)

कार ड्राइवर की पिटाई : हादसे के बाद चालक ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद गुस्साई भीड़ ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और चालक को पकड़ लिया. लोगों का आरोप है कि चालक पूरी तरह नशे की हालत में था और कार चलाने की स्थिति में नहीं था. स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

कार को कब्जे में लिया गया : वहीं ​पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान रितीश के रूप में हुई है, जो बादली का रहने वाला बताया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी की कार को कब्जे में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है ताकि नशे की पुष्टि की जा सके.

पुलिस ने मामला दर्ज किया : गुरुग्राम न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी तेजपाल सोनी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ​सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ​कार को जब्त कर लिया गया है. ​आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. ​हालांकि मंडी जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में रात के समय हुई इस घटना ने स्थानीय सुरक्षा और ड्रंक एंड ड्राइविंग के बढ़ते मामलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : हरियाणा से संजय भाटिया बने राज्य सभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

ये भी पढ़ें : होली 2026 पर अपनों को दीजिए बधाई, ये ख़ास संदेश भेजकर जीतिए दिल

ये भी पढ़ें : करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , दो बदमाशों की टांग में लगी गोली, सोनीपत में की थी फायरिंग

Last Updated : March 3, 2026 at 11:04 PM IST