नशे में धुत्त कार सवार मनचलों की करतूत, युवक को काफी दूर तक घसीटा
साहिबगंज स्टेशन के पास बीती रात नशे की हालत में कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया.

Published : March 4, 2026 at 1:15 PM IST
साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के साहिबगंज स्टेशन के पास बीती रात करीब 11 बजे एक बड़ी घटना घटी. होली के मौके पर एक कार में चार लोग नशे में जा रहे थे, कार चालक भी नशे में था और कार को तेज स्पीड में चला रहा था. कई लोग तो बाल बाल बचे. आखिरकार एक युवक इन शरारती तत्वों के चपेट में आ गया.
युवक दर्द से चिल्ला रहा था
कॉलेज रोड का रहने वाला मो. शाहीन अमन जो नमाज पढ़कर जा रहा था, जैसे ही वह ग्रीन होटल के पास पहुंचा कार चालक ने उसके पैर पर गाड़ी चढ़ा दी. युवक इसका विरोध करने लगा. कार में बैठे एक आदमी ने घायल युवक का हाथ शीशे से दबाकर गाड़ी भगाने लगा. पीछे से दर्जनों लोग गाड़ी रोकने के लिए उसका पीछा करने लगे. युवक दर्द से चिल्ला रहा था और लोगों को मदद के लिए आवाज दे रहा था.
युवक का इलाज चल रहा है
इस बीच, कई लोग गाड़ी की चपेट में आने से बाल-बाल बचे. ड्राइवर ने शाहीन अमन को इंस्टिट्यूट लेन स्थित रेलवे पीर-दरगाह के पास फेंक दिया और भाग गए. उसका पीछा कर रहे लोगों ने तुरंत युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. उसके हाथ, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. वह अभी बोल नहीं पा रहा है. उसका इलाज चल रहा है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है
इधर आक्रोशित लोग व युवक के परिजन ने नगर थाना में आवेदन देकर केस किया है. छानबीन में पता चला है कि वाहन पांच अक्टूबर 2025 को लोन पर खरीदा गया है. कार पंकज कुमार नामक व्यक्ति के नाम पर है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घायल युवक की मदद करने वाले साथी ने बताया कि चालक कार बहुत तेज रफ्तार से चला रहा था. जिसके चलते यह घटना हुई.
यह भी पढ़ें:
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत
तेज रफ्तार चलती कार के बोनट पर लटका शख्स जान की मांगता रहा भीख, मर्सिडीज चालक का नहीं पिघला दिल

